फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   High tension wire broken due to lightning, soldier dies after getting hit

Pratapgarh News: बिजली गिरने से टूटा हाईटेंशन तार, चपेट में आकर सिपाही की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
High tension wire broken due to lightning, soldier dies after getting hit
पुलिस अधीक्षक कार्यालय के लेखा विभाग में तैनात मुंशी शिवम कनौजिया (27) की करंट लगने से मौत हो गई। वह बारिश मेें निकले थे। बिजली गिरने से हाईटेंशन तार टूटा, शिवम उसकी चपेट में आ गए थे।
विज्ञापन

बाराबंकी जिले के बद्दूपुर थाना क्षेत्र के हजरतपुर निवासी शिवम कनौजिया 2016 बैच के सिपाही थे। पुलिस लाइन में ही उनका आवास था। शुक्रवार की रात वह खाना खाने के बाद बारिश में छाता लेकर टहलने निकले थे। अचानक महिला थाने के करीब हाईटेंशन लाइन पर बिजली गिरने से तार टूटकर नीचे गिर गया। सड़क पर पानी भरा था। वहां करंट फैल गया, जिसकी चपेट में आने से शिवम अचेत हो गए। उधर से गुजर रहे पुलिसकर्मी की नजर पड़ी, जिनकी सूचना पर अन्य पुलिस कर्मी पहुंच गए।
विज्ञापन

आननफानन प्रतिसार निरीक्षक शिवम को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इस बीच पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार भी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। खबर मिलने पर मामा, बहन व जीजा रंजीत शनिवार की सुबह मॉर्चरी पहुंचे। अधिकारियों से बातचीत के बाद घटनास्थल देखा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले करते हुए एंबुलेंस से घर भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने दिया कंधा, युवा साथी की मौत पर आंखें नम
पोस्टमार्टम के बाद शव को पुलिस लाइन लाया गया। पुलिसकर्मियों ने गार्ड ऑफ आनर दिया। मृत सिपाही शिवम कनौजिया के पार्थिव शरीर को पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने कंधा दिया। परिजनों को आर्थिक सहायता का चेक देते समय एसपी की आंखें नम हो गईं। साथी पुलिसकर्मी भी अपने आंसू नहीं रोक सके।



नहीं आ सका इंजीनियर भाई
मृत सिपाही शिवम काफी व्यवहार कुशल थे। पिता की मौत के बाद मां का साया भी उनके सिर पर अधिक दिनों तक नहीं रहा। बड़ी बहन की शादी करने के साथ ही छोटे भाई अतुल को पढ़ा लिखाकर इंजीनियर बनाया। घटना की जानकारी मिलने पर वह बदहवास हो उठा। जीजा रंजीत ने बताया कि अतुल जोधपुर से घर के लिए निकल पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed