{"_id":"5b8d6a4142c79246633fee48","slug":"heavy-rain-on-krishna-jamashtmi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कान्हा के जन्म पर घनघोर बरसात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कान्हा के जन्म पर घनघोर बरसात
pratpgarh
Updated Mon, 03 Sep 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कान्हा के जन्म के समय जिले में घनघोर बारिश हुई। रात से सुबह तक हुई बारिश में शहर से गांव तक भारी जलजमाव हो गया। सड़कें जहां लबालब हो गईं, वहीं घरों और सरकारी कार्यालयों में पानी घुस गया। दिनभर हुई बरसात से राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ी। चौबीस घंटे में 33.5 मिमी बरसात हुई। अभी तक सीजन में 748.4 मिमी बरसात हो चुकी है।
रविवार की रात से प्रारंभ हुई बरसात का सिलसिला दिनभर चलता रहा। रिमझिम बरसात से राहगीर जहां भीगते रहे, वहीं शहर के लोगों के लोगों के लिए पानी आफत बना रहा। सिनेमा रोड, जीआईसी के सामने गली में तीन-तीन फिट तक पानी भरा रहा। इससे बाइक सवारों के साथ पैदल आने-जाने वाले लोगों को भारी मुसीबत झेलनी पड़ी। शहर के पल्टन बाजार में नालियों के उफनाने से घरों में पानी घुस गया। प्रतापगढ़-इलाहाबाद हाईवे पर भगवाचुंगी और बाबागंज में सडक़ हो गई। शहर की सडक़ों पर काफी देर तक पानी भरा रहा। इससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। एसपी कार्यालय, कृषि भवन, जिला सूचना विभाग पानी से लबालब रहा। हालांकि कार्यालयों में अवकाश होने के कारण कर्मचारियों को किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। मौसम विशेषज्ञ देशराज मीना ने बताया कि मंगलवार को भी बरसात का सिलसिला जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि चौबीस घंटे में 33.5 मिमी बरसात हुई है। सीजन में अभी तक 748.4 मिमी बरसात हो चुकी है। शहर में सडक़ों पर भरे पानी से आम लोगों ने परेशानी भले ही झेलनी पड़ी है, मगर ग्रामीण इलाकों में हुई बरसात को किसान अमृत मान रहे हैं।