{"_id":"5b5a0b2f4f1c1b58488b7228","slug":"heavy-rain-before-two-days-of-saavan","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन पहले ही लगी सावन की झड़ी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन पहले ही लगी सावन की झड़ी
प्रतापगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jul 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
news
- फोटो : pratpgarh
लगातार दूसरे दिन गुरुवार को भी दिनभर बादलों ने बारिश की झड़ी लगाए रखी। कभी रिमझिम बरसात तो कभी झमाझम बरसात होती रही। शहर से गांव तक चहुंओर पानी ही पानी नजर आने लगा। शहर में घरों-दुकानों और स्कूलों और कार्यालयों में पानी घुस गया। इससे लोग दिनभर परेशान रहे। जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। मौसम विभाग के अनुसार 50 मिमी बरसात रिकार्ड की गई। अधिकतम तापमान 26.5 व न्यूनतम 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आसमान में बादलों ने लगातार तीसरे दिन डेरा जमाए रखा। आषाण माह के अंतिम चरण में आसमान में डेरा जमाए बादल सावन के महीने की तरह ही बारिश की झड़ी लगाए हुए हैं। लगातार दूसरे दिन गुरुवार को जिले मूसलाधार बारिश हुई। कहीं रिमझिम बारिश तो कभी झमाझम बरसात। बारिश से शहर के पल्टन बाजार, चंपासुर्ती रोड, विवेक नगर, स्टेशन रोड, नयामाल गोदाम रोड, अचलपुर, देवकलीरोड, बेगमवार्ड, सहोदरपुर, जोगापुर, जेलरोड सहित शहरी मुहल्ले पानी से लबालब रहे। यहां दुकानों व घरों में बारिश का पानी घुस गया था। दिनभर बरसात से लोग पानी निकालने में परेशान रहे। दिनभर बारिश होने से मुहल्लों से जलनिकासी नहीं हो सकी। इसके अलावा सरकारी विभागोें में भी भीषण जलभराव रहा।
बाजारों में पसरा रहा सन्नाटा
बारिश से शहर से लेकर गांव तक आम जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। शहर से लेकर गांव तक अधिकांश बाजारों में जलभराव के चलते दुकानें बंद रहीं। इसके अलावा जिन बाजारों में दुकानें खुली थीं, वहां सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
घरों में भर गया पानी, रहने के लिए ठौर नहीं
रानीगंज। रानीगंज तहसील के सहिजवार गांव में हाईवे निर्माण के दौरान जलनिकासी की पुलिया तोड़वा देने से बारिश के दिनों में सहिजवार गांव सहित आस-पास के गांव में भीषण जलभराव की समस्या खड़ी हो गई है। जलनिकासी न होने से गांव के संतोष हरिजन, राजकु मार हरिजन, मोहन लाल हरिजन, मोहनलाल हरिजन, पप्पू हरिजन, रामचंद्र हरिजन, प्रेम कुमार विश्वकर्मा, पवन कुमार सहित दर्जनभर लोगों के घरों में पानी अंदर तक घुस गया है। जिससे गृहस्थी के सामान नष्ट हो गए है। अब रहने के लिए लोग ठौर तलाश रहे हैं।
मार्ग पर गिरा पेड़, घंटों लगा रहा जाम
रानीगंज। पट्टी-रानीगंज मार्ग पर टड़वा के पास महुए का विशालकाय पेड़ गिर गया। जिससे मार्ग पर भीषण जाम लग गया। ग्रामीणों एवं कांस्ट्रेक्शन कंपनी के कर्मचारियों ने घंटों मशक्कत कर किसी तरह जाम समाप्त कराया। करीब दो घंटे बाद यातायात बहाल हुआ।