फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Heavy damage due to storm water, woman's death

आंधी-पानी से भारी नुकसान, महिला की मौत

Sun, 29 May 2022 12:27 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Heavy damage due to storm water, woman's death
ुंडा में शुक्रवार रात में आयी आंधी के दौरान कच्चे मकान पर गिरा पेड़। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
शुक्रवार रात कुंडा इलाके में तेज आंधी-पानी से भारी नुकसान हो गया। तेज हवाएं चलने के कारण कस्बे के साथ ही अन्य जगहों पर दर्जनों पेड़ गिर गए। इनकी चपेट में आकर बिजली के पोल टूट गए। जगह-जगह लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। सड़कों पर पेड़ गिरने से यातायात ठप हो गया। कई जगहों पर लोगों के घरों के ऊपर पेड़ गिर गए। इससे भारी नुकसान हो गया। बाबूगंज में बिजली का पोल गिरने से एक महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

कुंडा में शुक्रवार रात करीब नौ बजे तेज आंधी और गरज-चमक के साथ बरसात होने लगी। महज दस मिनट तक चली तेज आंधी के चलते जगह-जगह पेड़ गिर गए। इससे आवागमन बाधित हो गया। कई जगहों पर बिजली के पोल क्षतिग्रस्त हो गए। इससे बिजली सप्लाई बाधित हो गई। कुंडा के कबरियागंज नहर पुल के पास नीम और आम के पेड़ विद्युत पोल को नुकसान पहुंचाते हुए हाईवे पर गिर गए। इसके साथ ही पुरबियन का पुरवा तक कई पुराने पेड़ उखड़कर सड़क पर गिर गए।
विज्ञापन

इससे आवागमन बाधित हो गया। बाद में पेड़ों को जेसीबी से हटवाया गया। उधर, पुरबियन का पुरवा में विश्वनाथ पांडेय के घर पर पेड़ गिर गया। इससे उनका पूरा घर क्षतिग्रस्त हो गया। उनके घर के आसपास भारी संख्या में पेड़ गिर गए। बाबूगंज में आंधी के दौरान एक बोलेरो अनियंत्रित होकर गड्ढे में चली गई। आंधी के दौरान बाबूगंज बाजार में सरोज देवी (40) के ऊपर बिजली का पोल टूटकर गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। उसके साथ रही महिला घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार आम पर है आफत
इस बार आम पर आफत आई हुई है। बाग खरीदने वाले व्यवसायी सिर पकड़कर बैठ गए हैं। मई के महीने में ही तीन बार तीव्र अधंड़ आ चुका है। इससे भारी मात्रा में आम पेड़ से टूटकर जमीन पर गिर गए। इससे बागवानों को भारी नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed