फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Heat stroke havoc, eight people reached the hospital

Pratapgarh News: हीट स्ट्रोक का कहर, आठ लोग पहुंचे अस्पताल

Wed, 24 May 2023 07:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Wed, 24 May 2023 07:51 PM IST
विज्ञापन
Heat stroke havoc, eight people reached the hospital
चिलचिलती धूप से बचने का प्रयास करतीं छात्राएं। संवाद
फोटो 13-
विज्ञापन

हीट स्ट्रोक का कहर, आठ लोग पहुंचे अस्पताल
-डायरिया पीड़ितों की भरमार, पारा लुढ़का पर तपिश बरकार, सता रही है उमस
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। भीषण गर्मी से धरती जहां तप रही है वहीं लोग उबल रहे हैं। बादलों की वजह से तापमान असंतुलित है, पर उमस भरी गर्मी सता रही है। बुधवार को 24 घंटे के भीतर हीट स्ट्रोक पीड़ित आठ लोग गंभीर हालत में राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय पहुंचे। डायरिया पीड़ितों की भरमार है। पूर्वानुमान है कि अगले 72 घंट मौसम उठापटक वाला बना रहेगा। इस दौरान आंधी संग बारिश के भी आसार हैं।
गर्मी के कहर से नदियां सूखने के कगार पर हैं। तालाब, डैम और अन्य जलाशयों का जलस्तर भी तेजी से घट रहा है। दिन में लू चलने से चेहरा झुलस रहा है। बीमार होकर लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं। इस भीषण गर्मी में बिजली संकट ने तो लोगों को और परेशान कर रखा है। हालांकि बुधवार को मंगलवार की अपेक्षा तापमान में गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान बढ़ने से रातें गर्म हो गई हैं। अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

तापमान में वृद्धि के साथ ही दिन में लू का भी प्रकोप है। बाहर निकले लोग हीट स्ट्रोक का शिकार होकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। मंगलवार को राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय में 8 मरीज पहुंचे। बुधवार को इनकी संख्या कम रही। सभी पीड़ितों को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। वहीं डायरिया के साथ लू के चपेट में आने वाले 69 मरीजों को चिकित्सकों ने ओपीडी से दवा देकर घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उमस भरी गर्मी होने के कारण घर-घर कूलर और पंखे चल रहे हैं। कुछ लोगों के घरों में एसी चल रहे हैँ। विद्युत भार बढ़ने से बिजली की आंखमिचौली भी जारी है। बिजली बार बार कट जा रही है। फीडर ट्रिप कर रहे हैं। तेज हवा चलने के कारण शार्ट सर्किट की आशंका से बचने के लिए उपकेंद्र से विद्युत आपूर्ति बाधित की जा रही है। बिजली कटौती की यह स्थिति गर्मी में लोगों को व्याकुल कर रही है।

मौसम विज्ञानी देशराज मीना ने बताया कि अगले तीन दिन तक बदरी, बूंदी के आसार हैं। तापक्रम बढ़ने की वजह से मौसम में बदलाव संभावित है। धूल भरी आंधी की भी संभावना बनी है। चक्रवाती हवाओं का जोर बना तो आंधी-बारिश फौरी तौर पर तपिश से राहत दिला सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed