फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Heat and heat wave continues to wreak havoc, four people died

Pratapgarh News: गर्मी और लू का कहर जारी, चार लोगों की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
Heat and heat wave continues to wreak havoc, four people died
भीषण गर्मी और लू लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। कुंडा क्षेत्र में बीते 24 घंटे में गर्मी की चपेट आए चार लोगाें की मौत हो गई। मानिकपुर थाना क्षेत्र के कुसाहिलडीह के प्रद्युम्न यादव (52) की सोमवार दोपहर लू लगने मौत हो गई थी। मंगलवार को हथिगवां के शाहपुर गोपालगंज निवासी सरस्वती मौर्या (80), कुसाहिल डीह की इंद्राणी देवी (80) और गयापुर निवासी कलीमुद्दीन (80) की मौत हो गई। परिजनों ने लू लगने से मौत होने की बात कही।
विज्ञापन

वहीं जिले में भीषण गर्मी का प्रचंड रूप अभी अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा। मंगलवार को अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई लेकिन गर्मी का जबरदस्त सितम जारी रहा। अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री बढ़कर 34.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दिन से साथ ही रात में गर्मी का एहसास होगा। लू के थपेड़ों से दिनभर लोगों के चेहरे झुलसते रहे। सुबह 10 बजे के बाद सड़क पर चलना दुश्वार हो गया। बाजारों में दोपहर बाद सन्नाटा रहा। सनई अनुसंधान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि आगामी 24 घंटे में मौसम स्थिर रहेगा। भीषण गर्मी व लू से राहत के आसार नहीं हैं। पछुआ हवाएं तेज गति से चलने की संभावना है। 21 जून तक मानसून पहुंचने का अनुमान है।
विज्ञापन

भीषण गर्मी ने तोड़ा 10 वर्षों का रिकॉर्ड, इस साल 17 जून सबसे गर्म
प्रतापगढ़। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी ने पिछले दस वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस बार 17 जून को तापमान रिकॉर्ड स्तर 46.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं 17 जून 2015 को जिले का अधिकतम तापमान 40 डिग्री दर्ज किया गया था। दस वर्षों के आंकड़ों के अनुसार इस साल अधिकतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस से अधिक बढ़ गया। साल 2017 व 2023 में 17 जून को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था। बाकी अन्य वर्षों में अधिकतम तापमान का पारा 4 0 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। वहीं 2021 में 17 जून को सबसे कम अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। बीते दस वर्षों के आंकड़े बताते हैं कि इस साल अधिकतम तापमान तेजी से बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed