इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस : फास्टफूड की वजह से तेजी से बढ़ रहे हृदय के मरीज, अच्छी सेहत के लिए आठ घंटे नींद जरूरी
डॉ. दास नेे बताया कि शोध में यह बात सामने आई है कि हार्ट अटैक और ब्रेन हैमरेज सबसे छोटे सेल प्लेट्लेट्स बढ़ने के कारण होता है। उन्होंने बताया कि हार्ट अटैक के बाद स्टेंट डाला जाता है। उससे निकलने वाला ड्राग बहुत ही हानिकारक होता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फास्टफूड का बढ़ता प्रयोग लोगों की सेहत पर भारी पड़ रहा है। मैगी, बर्गर और मैदा से बने खाद्य पदार्थ खाने के कारण ह्दयरोगियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। ह्दयरोग से बचाव के लिए हमें दिनचर्या नियमित कर सात से आठ घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए। यह बातें बीएचयू के प्रोफेसर डॉ. देवव्रत दास ने कहीं। वह रविवार पूरे केशवराय स्थित डॉ. सोनेलाल पटेल राजकीय मेडिकल कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय इंटरनेशनल बायोकेमेस्ट्री कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। कॉन्फेंस का रविवार को समापन हो गया। इससे पहले कांफ्रेंस में देश-विदेश के रिसर्च करने वाले वैज्ञानिकों ने अपनी बातों को साझा किया।
डॉ. दास नेे बताया कि शोध में यह बात सामने आई है कि हार्ट अटैक और ब्रेन हैमरेज सबसे छोटे सेल प्लेट्लेट्स बढ़ने के कारण होता है। उन्होंने बताया कि हार्ट अटैक के बाद स्टेंट डाला जाता है। उससे निकलने वाला ड्राग बहुत ही हानिकारक होता है। ह्दयरोग से बचना है है तो सादा खाना खाएं, गुटका और पान से दूरी बनाएं। इससे ह्दय रोग से बचा जा सकता है।
देश के विभिन्न भागों से आए स्कॉलर ने ओरल, पोस्टर और मॉडल प्रेजेंटेशन में प्रतिभाग किया। पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाने वाले लोगों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए यूएस यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डॉ. सुमन मिश्रा ने कहा कि डायबिटीज की दवाओं को कम करने पर एक्सपर्ट रिसर्च कर रहे हैं। जल्द ही मरीजों पर से दवाओं का बोझ कम हो सकता है।
डॉ. सोने लाल पटेल मेडिकल कॉलेज की प्रोफेसर डॉक्टर मोना सक्सेना ने बताया कि महिलाओं की बच्चेदानी में कैंसर के मामले भी बढ़े हैं। माहवारी के दौरान अधिक रक्तस्राव से प्लेटलेट्स बाहर हो जाते हैं। इससे भी कैंसर का खतरा बना रहता है। कार्यक्रम में देश-विदेश से 30 प्रोफेसर शामिल हुए।
समापन मुख्य अतिथि अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय लखनऊ के कुलपति प्रोफेसर एके सिंह ने राष्ट्रगान के साथ किया। प्राचार्य डॉ.आर्यदेश दीपक ने कहा कि न्यूयर ट्रेंड्स ऑफ बायोकेमिस्ट्री इन आन गोइंग मेडिकल साइंसेज, एसोसिएशन ऑफ क्लीनिकल बायोकेमिस्ट्री ऑफ इंडिया के तत्वावधान मे किया गया। इस दौरान डॉक्टर अतुल के टंडन, प्रोफेसर आलोक धवन, डॉ. पंकज सेठ, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, डॉक्टर जीएस तोमर, डॉ. एसके दास, डॉ. एसपी मिश्रा, डॉ. सुमन के मिश्रा ने अपने किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला।