फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Headmaster did obscene act with children, uproar

प्रतापगढ़ : प्रधानाध्यापक ने बच्चों के साथ की अश्लील हरकत, अभिभावकों के हंगामे के बाद किया गया निलंबित

Fri, 24 Dec 2021 08:15 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Fri, 24 Dec 2021 08:15 PM IST
सार

विकासखंड लक्ष्मणपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय बरदैत सिंधौर में प्रधानाध्यापक पद पर सलीम खान की तैनाती है। शुक्रवार को बड़ी संख्या में अभिभावक अपने बच्चों के साथ स्कूल पहुंच गए। आक्रोशित अभिभावकों ने प्रधानाध्यापक सलीम को पकड़ लिया।

विज्ञापन
Headmaster did obscene act with children, uproar
Pratapgarh News : अभिभावकों के हंगामे के बाद विद्यालय पर जांच के लिए पहुंचे बीएसए सुधीर सिंह। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

उच्च प्राथमिक विद्यालय बरदैत सिंधौर के प्रधानाध्यापक पर छात्रों के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को अभिभावकों ने जमकर हंगामा किया। खबर पाकर पर पहुंचे बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्रारंभिक जांच के बाद प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया। बीएसए का घेराव करते हुए अभिभावकों ने स्कूल में ताला बंद करने के साथ ही जिलाधिकारी के सामने धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी।

विज्ञापन


विकासखंड लक्ष्मणपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय बरदैत सिंधौर में प्रधानाध्यापक पद पर सलीम खान की तैनाती है। शुक्रवार को बड़ी संख्या में अभिभावक अपने बच्चों के साथ स्कूल पहुंच गए। आक्रोशित अभिभावकों ने प्रधानाध्यापक सलीम को पकड़ लिया। उस पर बच्चों के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। मौका पाकर आरोपी शिक्षक वहां से भाग निकला। घटना की जानकारी के बाद स्कूल में भारी संख्या में भीड़ जमा हो गई।

विज्ञापन


प्रधान ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को मामले की सूचना दी। बेसिक शिक्षा अधिकारी सुधीर सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी लक्ष्मणपुर गौतम प्रसाद को साथ लेकर मौके पर पहुंचे। हंगामा कर रहे अभिभावकों ने बीएसए को घेर लिया। लोग प्रधानाध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की जिद पर अड़ गए। बीएसए ने बच्चों के बयान दर्ज किए।

विज्ञापन
विज्ञापन


आक्रोशित लोगों को किसी तरह समझाकर शांत कराया। इस दौरान अभिभावकों ने चेतावनी दी कि यदि शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होती तो वह लोग स्कूल में ताला बंद कर देंगे। इसके अलावा डीएम कार्यालय पर जाकर प्रदर्शन करेंगे। बीएसए सुधीर सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच के बाद प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया है। खंड शिक्षा अधिकारी लक्ष्मणपुर के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम मामले की जांचकर रिपोर्ट देगी। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


स्कूल से हटने के लिए तैयार नहीं थे अभिभावक
प्रधानाध्यापक की करतूत से आक्रोशित अभिभावक समेत आसपास के लोग बड़ी संख्या में स्कूल में पहुंच गए। बेसिक शिक्षा अधिकारी के सामने प्रकरण रखने के बाद कार्रवाई की जिद करने लगे। करीब चार घंटे तक अभिभावक स्कूल परिसर में ही डटे रहे। वहां से जाने के लिए कोई तैयार नहीं था। काफी मान-मनौवल के बाद अभिभावक वहां से हटे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed