{"_id":"5de55c778ebc3e54c435dc72","slug":"haze-prevails-during-the-day-sunlight-appears-ineffective-pratapgarh-news-ald2618465115","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड ने दी दस्तक, तीन डिग्री लुढक़ा दिन का पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड ने दी दस्तक, तीन डिग्री लुढक़ा दिन का पारा
विज्ञापन
पछुवा हवाओं का दबाव बढ़ते ही ठंड प्रारंभ हो गई है। सोमवार को दिन के तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। दिनभर धुंध छाई रही। दोपहर में धूप निकली, लेकिन वह पूरी तरह बेअसर रही। घरों की छतों में लोग धूप सेंकने के लिए जमा रहे।
दिसंबर माह शुरू होते ही ठंडक ने दस्तक दे दी है। सोमवार को दिनभर आसमान में धुंध छाई रही। दोपहर में धूप निकली, मगर धुंध के आगे बेअसर दिखी। अभी तक सुबह-शाम पडने वाली ठंड सोमवार को दिन में भी महसूस हुई। सोमवार को सुबह के तापमान में कोई खास अंतर देखने को नहीं मिला, मगर दिन के तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।
रविवार को न्यूनतम 13.8 और अधिकतम 27.0 डिग्री सेल्सियस था। सोमवार को न्यूनतम तापमान 14.3 और अधिकतम 24.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दिन में मंद-मंद चलने वाली पछुवा हवाओं ने शाम होते ही लोगों को गर्म कपड़ों में लिपटने को मजबूर कर दिया। इधर, दोपहर में धूप सेंकने के लिए शहर के लोग दिन भर घरों की छतों पर जमा रहे।