फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Harsh sunshine, hot winds... mercury @44

Pratapgarh News: तल्ख धूप, गर्म हवाएं... पारा <bha>@</bha>44

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Harsh sunshine, hot winds... mercury @44
जिले में आसमान से आग बरस रही है। तल्ख धूप और गर्म हवाओं से बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा पसरा है। खेतों में बोई फसलें मुरझा रही हैं। लोग दोपहर में घरों ही एसी और कूलर की हवा लेते रहे। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
विज्ञापन

खेतों में बोई गई किसानों की उड़द, मूंग, चरी, लौकी, कद्द, टमाटर समेत अन्य फसलें तल्ख धूप से झुलस रही हैं। किसानों को सप्ताह में दो से तीन बार फसलों की सिंचाई करनी पड़ रही है। इस कारण खेती का खर्च बढ़ गया है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि जिले में गेहूं की मड़ाई खत्म हो चुकी है। किसान उड़द, मूंग व सब्जियों की खेती कर रहे हैं। गर्मी के कारण फसलें मुरझा रही हैं। शाम को किसान हल्की सिंचाई करें। हर तीन से चार दिन पर फसलों की सिंचाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जनपद में 12 हजार हेक्टेयर में सब्जियों की बोआई की गई है। हरा चारा दो हजार हेक्टेयर, मूंग 15 सौ और उड़द की फसल की दो हजार हेक्टेयर में बोआई की गई है।
मेडिकल काॅलेज में कम दिखे मरीज
रविवार को दोपहर 12.15 बजे मेडिकल काॅलेज के महिला व पुरुष विंग में सन्नाटा रहा। छुट्टी होने की वजह से अस्पताल परिसर में इमरजेंसी में इक्का-दुक्का मरीज ही दिखे। फिजिशियन डॉ. वकील अहमद ने बताया कि गर्मी के कारण डायरिया व डिहाइड्रेशन की समस्या अधिक होती है। धूप में जाने से बचें। नियमित अंतराल पर पानी पीते रहें। ओआरएस घोल, तरल खाद्य पदार्थ का सेवन करें।
दिन भर बाजार में सन्नाटा, घटा कारोबार
पंजाबी मार्केट के कपड़ा व्यापारी मंजीत सिंह छाबड़ा ने बताया कि गर्मी के कारण लोग दिन में बाहर नहीं निकल रहे हैं। शाम को ही लोग खरीदारी करने आ रहे हैं। इससे कारोबार 50 फीसदी तक घट गया है।
पंजाबी मार्केट के व्यापारी कुलदीप सिंह ने बताया कि एक सप्ताह से ग्राहकों की संख्या तेजी से घटी है। बर्तन कारोबारी श्याम शंकर ने बताया कि सहालग में बर्तनों की बिक्री काफी बढ़ जाती है लेकिन गर्मी के कारण सुबह से शाम तक सन्नाटा रहा। शाम को लोग खरीदारी करने आए।
मुरझाई फसलें, बार-बार करनी पड़ रही सिंचाई
मंगरौरा ब्लॉक के भदौना निवासी किसान चंद्रपाल वर्मा ने बताया कि उड़द व मूंग की फसल की बोआई की है। सप्ताहभर में तीन बार फसलों की सिंचाई करनी पड़ रही। कंसा पट्टी में पान की खेती पर भी असर पड़ा है। किसान अशोक ने बताया कि पान के पत्ते गर्मी के कारण सूख जा रहे हैं। हर दो से तीन दिन में हल्की सिंचाई करनी पड़ रही है।
लू का जारी रहेगा असर
सनई अनुसंधान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि रविवार अप्रैल माह का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान शनिवार के सापेक्ष दो डिग्री बढ़कर 26 डिग्री दर्ज किया गया। सोमवार को भी लू चलने का अंदेशा जताया गया है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
एडीएम आदित्य प्रजापति ने लू से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की है। बताया कि गर्मी का असर अधिक है। मजदूर सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे कार्य से दूर रहें। बच्चों को वाहनों के भीतर अकेला न छोड़ें। दोपहर 12 से शाम चार बजे तक धूप में न निकलें। आवश्यक होने पर गमछा, तौलिया, टोपी व छाता लेकर बाहर निकलें। उल्टी-दस्त होने पर तुरंत चिकित्सक से उपचार कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed