{"_id":"61a7bf68ad4f1662207bc054","slug":"harsh-firing-continued-during-the-farewell-of-the-bride-pratapgarh-news-ald321703132","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुल्हन की विदाई के दौरान होती रही हर्ष फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुल्हन की विदाई के दौरान होती रही हर्ष फायरिंग
विज्ञापन
firing
कोतवाली क्षेत्र के इटहरा में शादी के बाद दुल्हन की विदाई के दौरान हर्ष फायरिंग करने लगे। जिससे वैवाहिक कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई। खबर मिलने पर धमकी पुलिस ने सगे भाइयों समेत तीन लोगों को दबोच लिया। उनके पास से फायरिंग में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध हर्ष फायरिंग तथा अवैध असलहा बरामदगी का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
क्षेत्र के इटहरा निवासी सुरेंद्र कुमार सफाई कर्मी है। उनकी बेटी की शादी 30 नवंबर को थी। सुलतानपुर के लंभुआ थाना से मंगलवार को बारात आई थी। बुधवार की सुबह दुल्हन की विदाई के दौरान बारात में आए सचिन कुमार व हिमांशु सरोज निवासी नेवा डानूपुर और अनिल सरोज निवासी रामगढ़ थाना लंभुआ तमंचे से फायरिंग करने लगे।
फायरिंग के चलते वहां अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। फायरिंग करने वालों की करतूत गांव के किसी युवक ने मोबाइल से कैद करने के बाद पुलिस को भेज दिया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने उपरोक्त तीनों युवकों को हिरासत में लेकर तलाशी ली तो तमंचा बरामद हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीनों को जेल भेज दिया।