फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Hariom won the Lok Sabha and by-election victories, re-elected BJP district president

हरिओम को लोकसभा और उपचुनाव की जीत का ईनाम, दोबारा बनाए गए भाजपा के जिलाध्यक्ष

Sat, 25 Jan 2020 12:12 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Hariom won the Lok Sabha and by-election victories, re-elected BJP district president
नव नियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्रा। - फोटो : PRATAPGARH
भाजपा जिलाध्यक्ष के पद को लेकर लंबे समय से चल रही कयासबाजी पर विराम लग गया है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने जिलाध्यक्ष पद पर एक बार फिर हरिओम मिश्र पर भरोसा जताते हुए उनकी ताजपोशी कर दी है। पार्टी ने लोकसभा चुनाव व सदर सीट पर हुए उपचनुाव में मिली रिकार्ड जीत पर उन्हें ईनाम दिया है। हरिओम मिश्र को दोबारा जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने शीर्ष नेतृत्व के निर्णय का स्वागत किया गया है।
विज्ञापन

हरिओम मिश्र कुंडा तहसील क्षेत्र के महियामऊ डेरवा गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता स्व. रामफेर मिश्र भी संघ के प्रति समर्पित थे। कुंडा क्षेत्र में संघ के विस्तार में हरिओम मिश्र के पिता स्व. रामफेर ने अहम भूमिका निभाई थी। पिता से प्रेरित होकर हरिओम मिश्र ने बचपन में ही आरएसएस ज्वाइन कर लिया। प्रारंभिक शिक्षा गांव स्थित स्कूल व कालेज से ग्रहण की। स्नातक, परास्नातक व बीएड उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से किया। इस दौरान वह आरएसएस के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होते रहे। वर्ष 1993 में उन्हें गोरखपुर जिले का प्रचारक बनाया गया।
विज्ञापन

वह काशी, सोनभद्र के जिला प्रचारक भी रहे। इसके अलावा संघ द्वारा उन्हें महानगर प्रचारक बनाया गया। वर्ष 2016-17 में भारतीय जनता पार्टी द्वारा उन्हें प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक व समग्र गंगा अभियान के प्रदेश संयोजक की जिम्मेदारी दी गई। जिसमें उन्होंने सराहनीय कार्य किया। नवंबर 2018 मेें तत्कालीन भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिपाठी के स्थान पर शीर्ष नेतृत्व ने हरिओम मिश्र को जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी। मार्च 2019 में लोकसभा चुनाव की जिम्मेदारी के साथ ही पार्टी के प्रचार- प्रसार सहित कई अन्य दायित्वों की जिम्मेदारी उन्हें मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसे उन्होंने बखूबी निर्वहन किया। इसके बाद सदर सीट पर हुए विधानसभा उपचुनाव में भी मिली जिम्मेदारी पर वह खरे उतरे। जिसमेें अद व भाजपा के संयुक्त प्रत्याशी राजकुमार पाल ने शानदार जीत दर्ज की। इसके बाद जिलाध्यक्ष पद चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने लोकसभा व सदर सीट पर हुए उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी की जीत व पार्टी के लिए किए गए प्रयासों को ध्यान में रखकर फिर से हरिओम मिश्र को जिलाध्यक्ष की कमान दी है। पार्टी के निर्णय का भाजपाइयों ने स्वागत किया है। नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने जो भी जिम्मेदारी मुझे सौंपी है, उसे मै पूरी निष्ठा के साथ निभाने का प्रयास करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed