फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Gujwar's team won the inaugural match of the Ghaziak cricket competition

गुजवर की टीम ने जीता गाजीकप क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच

Mon, 23 Dec 2019 12:19 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
Gujwar's team won the inaugural match of the Ghaziak cricket competition
बाबागंज के माघी में गाजीकप क्रिकेट टूर्नामेन्ट का उद्घाटन करते ब्लाक प्रमुख हितेश प्रताप सिंह। - फोटो : PRATAPGARH
गाजीकप क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच गुजवर की टीम ने जीत लिया। इसके पूर्व प्रमुख बाबागंज ने फीता काटकर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

क्षेत्र के माघी में गाजीकप क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को बाबागंज ब्लाक प्रमुख हितेश प्रताप सिंह पंकज ने पहुंचकर किया।
उन्होंने फीता काटकर और बैट घुमाकर क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने खिलाडिय़ों और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसी ही प्रतियोगिताओं से गांव और देहात की छिपी हुई प्रतिभाएं निकल कर सामने आती हैं। हमें ऐसे आयोजनों को प्रोत्साहन देने की जरूरत है। गाजीकप क्रिकेट प्रतियोगिता का उदघाटन मैच हीरागंज गुजवर की टीमों के बीच खेला गया।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी हीरागंज की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 84 रन बनाए। जवाब में उतरी गुजवर की टीम ने 8 ओवर में 3 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया। इस दौरान ग्राम प्रधान अन्नू सिंह, जावेद खान, आरिफ खान, छोटे पठान, अन्नू सिंह टिकरिया, सुमित सिंह समेत बड़ी संख्या में खेलप्रेमी और ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed