फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Groom's uncle beaten in fight for parking the car

Pratapgarh News: गाड़ी खड़ी करने की लड़ाई में दूल्हे के चाचा की पिटाई

Sun, 17 Dec 2023 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sun, 17 Dec 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Groom's uncle beaten in fight for parking the car
गाड़ी खड़ी करने की लड़ाई में दूल्हे के चाचा की पिटाई
विज्ञापन

बाघराय के महमदपुर में शादी समारोह के दौरान मारपीट में 13 लोग घायल, दो की हालत गंभीर

बाघराय। शादी समारोह में गाड़ी खड़ी करने के विवाद में ग्रामीणों ने दूल्हे के चाचा को मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट में कुल 13 लोग घायल हुए। दो लोगों को गंभीर हालत में उन्हें उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया।
बाघराय के दनियापुर निवासी रामू सरोज के बेटे धीरेंद्र की बरात शनिवार की रात महमदपुर भाव गांव निवासी राम लखन सरोज के घर पहुंची थी। द्वारपूजा के दौरान दूल्हे के चाचा श्यामू सरोज अपने बेटे मंगल के साथ अपनी बाइक पड़ोसी शिव प्रताप सरोज के दरवाजे पर खड़ी करने लगे। शिव प्रताप ने उन्हें बाइक खड़ी करने से मना कर दिया।
विज्ञापन

इस बीच विवाद बढ़ गया और कहासुनी के दौरान शिव प्रताप पक्ष के लोगों ने दूल्हे के चाचा व चचेरे भाई को लाठी-डंडे से पीटा और बाइक कुछ दूरी पर गड्ढे में गिरा दी। खबर मिलने पर बराती भागकर मौके पर पहुंचे। देखते ही देखते उनके बीच लाठी-डंडे चलने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट में बराती पक्ष से श्यामू सरोज (43) , मंगल (17) , महमदपुर भाग निवासी लवकुश (32), सचिन (18) राहुल (25), दिनेश (30) व गोगौर निवासी शिव (25) घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष से रामकुमार (28), लालचंद (38), शिवप्रताप (25), नितिन (14), रामू व श्यामू गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा।

अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद लवकुश व सचिन की हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घटना के बाद कन्या पक्ष के लोगों ने बरातियों को भोजन कराकर जल्दी से जयमाल कराकर विवाह की रस्में पूरी कराईं। रविवार की सुबह बाघराय एसओ संजय पांडेय व चौकी प्रभारी शकरदहा देवीदयाल कश्यप ग्राम प्रधान रमा शंकर यादव के पहुंचने दुल्हन की की विदाई कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed