फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Grand faith in GIC inundation

जीआईसी में उमड़ा आस्था का सैलाब

Fri, 02 Jan 2015 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Fri, 02 Jan 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
Grand faith in GIC inundation
शहर के जीआईसी में शुक्रवार को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। मौसम खराब होने के बावजूद कलश यात्रा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने प्रतिभाग किया। दोपहर करीब एक बजे निकली कलश यात्रा जिस रास्ते से गुजरी घरों के छतों पर खड़ी महिलाओं ने पुष्प वर्षा का स्वागत किया। शुक्रवार को शहर के राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में गायत्री परिवार के लोगों का जमावड़ा हुआ। पं. श्रीराम शर्मा के मिशन को जन-जन तक पहुंचाने के लिए तीन दिवसीय गायत्री महायज्ञ और प्रज्ञापुराण कथा में शामिल होने के लिए पुरुष और महिलाएं पीले वस्त्रों में लिपटे हुए थे। 2400 तीर्थो से रज और कण लेकर आए शक्ति कलश का विधि-विधान से पूजन के उपरांत कलश यात्रा निकाली गई। बैंडबाजे की धुन पर निकली कलश यात्रा में शामिल होने के लिए लोग उमड़ पड़े। चौक में पहुचंते ही घरों के  छतों पर कलश यात्रा की प्रतीक्षा कर रही महिलाओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन


कलश यात्रा गोपाल मंदिर, श्रीराम चौराहा, चौक, भगवाचुंगी, ट्रेजरी चौराहा, राजापाल टंकी चौराहा होते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। खराब मौसम और ठंड के बावजूद महिलाएं कलश यात्रा में नंगे पैर शामिल हुईं। कलश यात्रा के आगे-आगे शांति कुंज हरिद्वार के उत्तरी जोन प्रभारी वीरेंद्र तिवारी, गायत्री शक्ति पीठ के मुख्य ट्रस्टी चंद्रिका प्रसाद सिंह, कांग्रेसी नेता श्याम किशोर शुक्ल, ओम प्रकाश पांडेय, रोशनलाल उमरवैश्य, रवी प्रताप सिंह, राम अकबाल सिंह चल रहे थे। इस मौके पर मनोकानिका उपाध्याय, डा. धर्मराज सिंह, अशोक कुमार शर्मा, उमेश त्रिपाठी, धर्मराज सिंह, लक्ष्मी नारायण शर्मा, महादेव दुबे, आरएन सिंह, अशोक शर्मा, कमला श्रीवास्तव, सरजू प्रसाद पांडेय,  शिव सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed