फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Government will keep an eye on board examination centers, control room connected to Lucknow

बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर रहेगी शासन की नजर, लखनऊ से जुड़ा कंट्रोल रूम

Wed, 29 Jan 2020 12:10 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
Government will keep an eye on board examination centers, control room connected to Lucknow
up board
यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा नकलविहीन कराने के लिए इस बार वेब कास्टिंग की व्यवस्था की गई है। निगरानी के लिए जिले में कंट्रोल रूम बनाया गया है। ताकि विभागीय अफसर इस पर नजर रख सकें। मगर यह व्यवस्था यहीं तक ही सीमित नहीं है। परीक्षा केंद्रों की वेबकास्टिंग पर शासन की भी नजर रहेगी। मुख्यालय स्थित कंट्रोल पैनल लखनऊ से जुड़ गया है।
विज्ञापन

जिले में 18 फरवरी से बोर्ड परीक्षा की शुरुआत हो रही है। इस बार जिले में 199 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। इस बार नकलविहीन परीक्षा संपादित कराने को लेकर विभाग पुख्ता तैयारी कर रहा है, ताकि परीक्षा कें द्रों पर नकल की कोई गुंजाइश न रहे। परीक्षा केंद्रों पर वॉयस रिकार्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा नकलमाफियों को झटका देने के लिए विभाग ने हाईटेक व्यवस्था की है। इस बार यूपी बोर्ड परीक्षा की वेबकास्टिंग कराने की तैयारी है। इसकी निगरानी के लिए जिले में कंटोल रूम बनाया गया है, जहां बैठे अफसरों की टीम परीक्षा की संपूर्ण गतिविधियों पर नजर रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात यह है कि परीक्षा की आंखों देखी यह पड़ताल महज जिले तक ही सीमित नहीं रहेगी। इस पर शासनस्तर से भी नजर रखी जाएगी। लखनऊ से पूरे जिले की परीक्षा की मानीटरिंग की जाएगी। जिले में आयोजित परीक्षा के लिए विशेष टीम लगाई जाएगी। ताकि किसी तरह की कोई भी अव्यवस्था न हो। यदि परीक्षा के दौरान किसी तरह की कमी पाई गई तो फौरन जिले के डीआईओएस सहित आला अफसरों की खबर ली जाएगी।

इससे इस बार नकल परीक्षा केंद्रों पर नकलमाफियों की एक नहीं चलेगी। डीआईओएस सर्वदानन्द ने बताया कि लखनऊ से जिले का कंट्रोल रूम जुड़ चुका है। यह पहला जिला है, जिसे सबसे पहले जोड़ा गया है। हर हाल में नकलविहीन परीक्षा संपादित कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed