फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Government machinery fails, Pratapgarh lags behind in giving feedback

Pratapgarh News: सरकारी मशीनरी फेल, फीडबैक देने में पिछड़ा प्रतापगढ़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Government machinery fails, Pratapgarh lags behind in giving feedback
विकास भवन में आयोजित प्रेसवार्ता में बोलतीं सीडीओ डॉ.दिव्या मिश्रा। सूचना विभाग - फोटो : poni news
उत्तर प्रदेश को वर्ष 2047 तक विकसित राज्य के रूप में स्थापित करने के मामले में प्रतापगढ़ की सरकारी मशीनरी फेल हो गई है। नागरिकों के फीडबैक देने के मामले में जिला 32 पायदान पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने समर्थ उत्तर प्रदेश, विकसित उत्तर प्रदेश 2047 अभियान की शुरुआत की है। अभियान के तहत नागरिकों से सुझाव और फीडबैक मांगे जा रहे हैं। 31 अक्तूबर तक फीडबैक देने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। शासन से आदेश मिलने के बाद विकास, स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग को अधिक से अधिक फीडबैक दर्ज कराने की जिम्मेदारी दी गई। इसके बाद भी सिर्फ 40 हजार फीडबैक दर्ज किए गए।
विज्ञापन

सीडीओ डॉ. दिव्या मिश्रा ने विकास भवन सभागार में बताया कि संभल में फीडबैक 1.75 लाख पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी बढ़ने पर ही फीडबैक की संख्या बढ़ेगी। कृषि, उद्योग, आईटी, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित 12 सेक्टरों से जुड़े सुझाव लोग दे सकते हैं। बैठक में डीडीओ केएन पांडेय, परियोजना निदेशक दयाराम यादव, डीसी मनरेगा संतोष सिंह, डीएसटीओ प्रियंका सोनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed