फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Government employee died by climbing a high tension pole, many parts of the body were burnt

प्रतापगढ़ : हाईटेंशन पोल पर चढ़कर सरकारी कर्मचारी ने दी जान, झुलसने से शरीर के हुए कई टुकड़े

Mon, 13 Mar 2023 01:28 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 13 Mar 2023 01:28 AM IST
सार

राजकीय मुद्रणालय कर्मी ने शनिवार को घर के पास स्थित एचटी हाईटेंशन लाइन के 70 फीट ऊंचे टावर पर जान देने के लिए चढ़ गया। करंट के झटके से झुलसा उसका शरीर कई टुकड़ों में बंट गया था। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Government employee died by climbing a high tension pole, many parts of the body were burnt
हाईटेंशन लाइन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजकीय मुद्रणालय कर्मी ने शनिवार को घर के पास स्थित एचटी हाईटेंशन लाइन के 70 फीट ऊंचे टावर पर जान देने के लिए चढ़ गया। करंट के झटके से झुलसा उसका शरीर कई टुकड़ों में बंट गया था। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर औपचारिकताएं पूरी कीं।

विज्ञापन

जेठवारा थाना क्षेत्र के कटरा गुलाब सिंह पुलिस चौकी के करेहुआ पूरे सुखदेव गांव श्रेयांशु उर्फ चंचल (24) गवर्नमेंट प्रेस (राजकीय मुद्रणालय) में कार्यरत था। पिता सुरेश प्रताप सिंह की मौत के बाद 23 नवंबर 2022 में मृतक कोटे के तहत उसे नौकरी मिली थी। गांव में चर्चा रही कि कुछ दिनों से मानसिक रूप से बीमार चल रहा था।

विज्ञापन

मनोरोगी चंचल शनिवार की रात वह 132 केवीए की हाईटेंशन विद्युत लाइन के टावर पर चढ़ गया। जैसे ही वह तार के करीब पहुंचा अचानक वह करंट की चपेट में आकर झुलसने के बाद जमीन पर गिरा। मामले की जानकारी के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो उसका शरीर कई टुकड़ों में बंटकर फैला था। जेठवारा पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को मोर्चरी भेज दिया। लोगों ने पुलिस को बताया कि मां- बाप व बड़े भाई की मौत के बाद चंचल मानसिक रूप से बीमार हो गया था। वह छोटी बहन के साथ ही रहता था। घटना की जानकारी के बाद उसकी बहनों को रो रोकर हाल खराब है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed