फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Government asked for details of 39 doctors missing for a long time, panic

Pratapgarh News: लंबे समय से गायब 39 चिकित्सकों का शासन ने मांगा ब्योरा, खलबली

Sat, 17 Feb 2024 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sat, 17 Feb 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
Government asked for details of 39 doctors missing for a long time, panic
- जानकारी मिलते ही कार्यभार संभालने पहुंचे तीन चिकित्सक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। लंबे समय से बगैर अवकाश ड्यूटी पर न आने वाले 39 चिकित्सकों का शासन ने सीएमओ से ब्योरा मांगा है। इससे स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई है। तीन चिकित्सक कार्यभार संभालने पहुंचे तो सीएमओ ने आरोप पत्र मांग लिया।
जिले में 29 सीएचसी और 56 पीएचसी संचालित हैं। इन अस्पतालों में तैनात 39 चिकित्सक बगैर अवकाश लिए कई महीनों से ड्यूटी पर नहीं आ रहे हैं। शासन ने इन पर शिकंजा कसना शुरू किया है। शासन से ऐसे चिकित्सकों का ब्योरा मंगाया है।
विज्ञापन

जानकारी पर लालगंज सीएचसी में तैनात डॉ.आरपी भारती, पट्टी में तैनात डाॅ.महेंद्र प्रताप सिंह व डॉ.अर्चना आदित्य कार्यभार संभालने के लिए सीएमओ कार्यालय पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों चिकित्सकों ने अपना-अपना स्पष्टीकरण सीएमओ को दिया। मगर अभी इन्हें किसी सीएचसी और पीएचसी पर नहीं भेजा गया। इनसे काम लेने के लिए सीएमओ ने शासन से अनुमति मांगी है। इनके अलावा बगैर किसी सूचना के ड्यूटी पर न आने वाले अन्य चिकित्सकों के खिलाफ सारी जानकारी शासन को भेजने की कवायद की जा रही है।
इनसेट ---
चयन के बाद कार्यभार संभालने नहीं आए दस डॉक्टर
शासन स्तर पर प्रतापगढ़ जनपद में कार्य करने के लिए लखनऊ में साक्षात्कार कराया गया। 10 चिकित्सकों का चयन भी हो गया। मगर चिकित्सक अपना योगदान देने सीएमओ कार्यालय नहीं आए, जबकि एक माह पूर्व लखनऊ में साक्षात्कार हुआ था। इसमें 10 चिकित्सकों ने प्रतापगढ़ में कार्य करने को आवेदन भी किया था।
इनसेट ---
अनुपस्थित चिकित्सकों की सूची
नाम तैनाती स्थल अनुपस्थित अवधि
डॉ. आरपी भारती सीएचसी लालगंज 15 फरवरी 2020
डॉ. नेहा कोटार्या सीएचसी कुंडा 10 मार्च 2022
डाॅ. दीपिका नौटियाल सीएचसी बाघराय 8 मार्च 2023
डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह सीएचसी पट्टी सितंबर 2022
डॉ. अभिनव केसरवानी सीएचसी कुंडा सितंबर 2022
डॉ. शिवम सिंह सीएचसी बाघराय 4 अप्रैल 2022
डॉ. आलोक सिंह सीएचसी लालगंज सितंबर 2022
डॉ. वंदना सिंह सीएचसी रानीगंज 4 जनवरी 2023
डाॅ. कृष्ण गोपाल मिश्र सीएचसी अरैला सितंबर 2022
डॉ. प्रियंका चंद्रा सीएचसी कुंडा नवंबर 2023 से
डॉ.पंकज श्रीवास्तव पीएचसी नरसिंहगढ़ सिंतबर 2023 से समेत 39 चिकित्सक
इनसेट----------
बगैर अनुमति पीजी करने चले गए हैं कई डॉक्टर
सीएचसी और पीएचसी में तैनात एमबीबीएस चिकित्सकों को पीजी करने के लिए सीएमओ के माध्यम से शासन से अनुमति लेनी होती है। मगर जिले के कई चिकित्सक शासन तो दूर बगैर सीएमओ को सूचना दिए पीजी करने चले गए हैं। एक कर्मचारी ने बताया कि इनका भी रिकॉर्ड खोजा जा रहा है।

वर्जन ---
बगैर सूचना अस्पताल छोड़कर गायब चल रहे 39 चिकित्सकों की रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी जा रही है। तीन चिकित्सक दो दिन पहले लौटे हैं। अपना स्पष्टीकरण भी दिए हैं। उसे शासन के पास भेज दिया गया है। शासन की ओर से जो आदेश आएगा, उसका पालन किया जाएगा।
-डॉ.जीएम शुक्ल, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed