फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Goddess Kaalratri was worshipped; chants of praise resounded.

Pratapgarh News: पूजीं गईं मां कालरात्रि, लगे जयकारे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Goddess Kaalratri was worshipped; chants of praise resounded.
बिहारगंज के भोजपुर में आयोजित रामलीला में मंचन करते कलाकार। आयोजक
नवरात्र के सातवें दिन शनिवार को पौराणिक देवी धाम और मंदिरों में मां आदिशक्ति के कालरात्रि स्वरूप का दर्शन-पूजन कर भक्तों ने मन्नतें मांगीं। सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। पंडालों में भी भक्ति और आस्था की बयार बही।
विज्ञापन

मां बेल्हा देवी धाम में भोर में महाआरती के बाद दर्शन-पूजन का क्रम शुरू हुआ। सुबह 11 बजे के बाद मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ गई। देर शाम तक दर्शन-पूजन का क्रम चला। बलीपुर स्थित मां दुर्गा देवी मंदिर में पूजा की गई।
विज्ञापन

शाम चार बजे महिलाओं की टोली ने देवीगीत की प्रस्तुति की। इधर, मां वाराही देवी धाम में भी देवी के जयकारों की गूंज रही। पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। कटरामेदनीगंज स्थित प्रतापवासिनी, अंतू के चंद्रिकन देवी धाम में भी श्रद्धालु उमड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


राम केवट संवाद देख भावुक हुए लोग

बिहारगंज में चल रही रामलीला के चौथे दिन शुक्रवार की रात कलाकारों ने राम केवट संवाद और सीता हरण का मंचन किया। इस अवसर पर रामनायक सिंह, अनिल सिंह, देवराज, बृजलाल, मास्टर हरिलाल, बलराम, छोटू मौजूद रहे।

सीता हरण का मंचन

रसोइया गांव में आयोजित रामलीला के छठवें दिन शुक्रवार को कलाकारों ने सीता हरण, श्रीराम-सुग्रीव मित्रता और बालि वध का मार्मिक मंचन किया। कलाकारों के अभिनय ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। मंचन की शुरुआत सीता हरण के प्रसंग से हुई। इस दौरान रामलीला समिति के रणजीत कुमार सिंह, जय कुमार मिश्रा, संजय सिंह, विकास सिंह, जीत लाल विश्वकर्मा, अजीत पटेल, अरविंद सिंह ग्रामीण मौजूद रहे।


श्रीकृष्ण जन्म का मंचन देख लगे जयकारे

नव एकता दुर्गा पूजा समिति व कृष्ण लीला समिति तारापुर बाजार में कलाकारों ने श्रीकृष्ण लीला का मंचन किया। श्रीकृष्ण जन्म का मंचन देख पंडाल में बैठे दर्शकों ने जयकारे लगाए। इस दौरान वासुदेव का अभिनय शिखर सिंह, देवकी का अभिनय नागेंद्र व कंस का किरदार कुलदीपक ने निभाया।

बिहारगंज के भोजपुर में आयोजित रामलीला में मंचन करते कलाकार। आयोजक

बिहारगंज के भोजपुर में आयोजित रामलीला में मंचन करते कलाकार। आयोजक

बिहारगंज के भोजपुर में आयोजित रामलीला में मंचन करते कलाकार। आयोजक

बिहारगंज के भोजपुर में आयोजित रामलीला में मंचन करते कलाकार। आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed