फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Girl shot in front of house married four days ago condition critical

Pratapgarh : सिरफिरे आशिक ने नवविवाहिता को गोली मारने के बाद खुद को भी उड़ाया, चार दिन पहले हुई थी शादी

Tue, 19 Nov 2024 12:04 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 19 Nov 2024 12:04 PM IST
सार

प्रतापगढ़ के कोहड़ौर थाना क्षेत्र के मदाफरपुर बाजार में सिरफिरे आशिक ने नवविवाहिता को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली से उड़ा दिया। दोनों की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। युवती की शादी चार दिन पहले हुई थी। कल ही वह ससुराल से मायके आई थी।

विज्ञापन
Girl shot in front of house married four days ago condition critical
युवती की की हत्या के बाद बिलखती उसकी मां को सांत्वना देते एसपी डॉ. अनिल कुमार। - फोटो : संवाद

विस्तार

कोहड़ौर थाना क्षेत्र के मदाफरपुर बाजार में सिरफिरे आशिक ने नवविवाहिता को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली से उड़ा दिया। दोनों की मौत हो गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। युवती की शादी चार दिन पहले हुई थी। कल ही वह ससुराल से मायके आई थी।

विज्ञापन


मदाफरपुर बाजार की रहने वाली युवती ज्योति वर्मा (22) की शादी चार दिन पहले हुई थी। सोमवार को वह ससुराल से मायके आई थी। भोर में किसी काम से वह घर के बाहर निकली थी कि पहले से घात लगाकर बैठे एक युवक ने उसे गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर परिजन बाहर निकले तो खून से लथपथ युवती को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


हालत नाजुक होने पर उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया, जहां उसकी मौत हो गई। युवती को गोली मारने के बाद युवक ने कुछ दूर जाकर खुद को भी गोली से उड़ा दिया। युवक की पहचान दिलीपपुर थाना क्षेत्र के पिपरी खालसा निवासी उदयराज वर्मा (26) के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। घर वालों ने चार दिन पहले युवती की शादी दूसरे युवक से कर दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन








Girl shot in front of house married four days ago condition critical
युवक के शव के पास से बरामद तमंचा। - फोटो : संवाद।

घटना स्थल से कुछ दूरी पर मिला युवक का शव

युवती को गोली मारने के बाद युवक ने करीब तीन सौ मीटर दूर जाकर खुद को भी गोली मार ली। गोली उसकी पेट में लगी। मौके पर उसकी मौत हो गई। शव के पास तमंचा भी पड़ा था। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना को लेकर गांव में खलबली मची हुई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।




Girl shot in front of house married four days ago condition critical
ज्योति वर्मा। फाइल फोटो - फोटो : संवाद

एसपी मौके पर पहुंचे
 

घटना की सूचना मिलने पर कई थानों की फोर्स के साथ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी। एसपी ने बताया कि युवक और युवती का लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक युवती के ननिहाल का रहने वाला था। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। 


 

Girl shot in front of house married four days ago condition critical
उदयराज वर्मा। फाइल फोटो - फोटो : संवाद

युवती के ननिहाल का रहने वाला था युवक

लड़की का ननिहाल पड़ोस के गांव में था। वहीं के युवक उदयराज से युवती का करीब सात साल से प्रेम संबंध चल रहा था। परिजनों केअनुसार दोनों कक्षा 8 तक साथ-साथ पढ़ते थे। लड़का शादी करने का इच्छुक था, लेकिन लड़की के परिवार के लोग इसके लिए तैयार नहीं थे। लड़की की शादी अन्यत्र दूसरे युवक से कर दी गई। इसके बाद युवक ने यह खौफनाक कदम उठाया। युवती की हत्या करने के बाद अपनी भी जीवनलीला समाप्त कर ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed