फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   GIC principal not found in cheating case, investigators returned

Pratapgarh News: नकल मामले में नहीं मिले जीआईसी प्रधानाचार्य, लौटे विवेचक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Feb 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
GIC principal not found in cheating case, investigators returned
शहर के राजकीय इंटर काॅलेज में संस्कृत बोर्ड की परीक्षा में 24 फरवरी को खुलेआम हो रही सामूहिक नकल का मामला दिनोंदिन गहराता जा रहा है। केंद्र व्यवस्थापक समेत पांच शिक्षकों के खिलाफ दर्ज मुकदमे की जांच कर रहे विवेचक जीआईसी प्रधानाचार्य कुलश्रेष्ठ तिवारी का बयान दर्ज करने के लिए कॉलेज का चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन

नगर कोतवाली में प्रिंसिपल कुलश्रेष्ठ तिवारी की तहरीर पर पुलिस ने केंद्र व्यवस्थापक संतोष शुक्ला, कक्ष निरीक्षक लव कुमार पांडेय, नीलम त्रिपाठी, अभिषेक त्रिपाठी व ज्योति दुबे के खिलाफ उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 1998 में निहित सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिसकी विवेचना कोतवाली के उप निरीक्षक अंतिम चौहान कर रहे हैं। वह प्रिंसिपल का बयान दर्ज करने के लिए जीआईसी का चक्कर काट रहे हैं। उनके अनुसार प्रिंसिपल का बयान दर्ज करने के बाद साक्ष्यों को संकलित किया जाएगा। वैसे अभी जिला व मंडल स्तर पर विभागीय जांच भी चल रही है। विवेचक अमित चौहान ने बताया कि वह बयान लेने कॉलेज गए थे। मगर बोर्ड परीक्षा की ड्यूटी में सचल दल की टीम में शामिल प्रिंसिपल से मुलाकात नहीं हो सकी। पहले उनका बयान दर्ज किया जाएगा। इसके बाद विभागीय जांच रिपोर्ट का अवलोकन करते हुए अपनी जांच पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed