घर बैठकर बनवाएं लर्निंग लाइसेंस, नहीं लगाने होंगे चक्कर
लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए उप संभागीय परिवहन कार्यालय के चक्कर नहीं काटने होंगे। समय की बचत होने के साथ ही आवेदक दलालों के चुंगल से बच सकेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए उप संभागीय परिवहन कार्यालय के चक्कर नहीं काटने होंगे। समय की बचत होने के साथ ही आवेदक दलालों के चुंगल से बच सकेंगे। 23 अगस्त से पायलट प्रोजेक्ट के तहत उप संभागीय कार्यालय में आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से ऑनलाइन लर्निंग लाइसेंस बनाने की व्यवस्था शुरू की जा रही है।
एआरटीओ प्रशासन सुशील मिश्रा ने बताया कि इस नई व्यवस्था के तहत लर्निंग लाइसेंस के लिए आवेदक को कार्यालय आने की कई जरूरत नहीं होगी। यह व्यवस्था पूर्णतया ऑनलाइन और कैशलेस माध्यम से होगी। ऑनलाइन लाइसेंस बनने से जहां एक ओर आम जनता को उपसंभागीय कार्यालय में लगने वाली लंबी कतारों से मुक्ति मिलेगी वहीं परिसर में घूमने वाले दलालों व कर्मचारियों के करीबियों से निजात भी मिलेगी।
आवेदकों को अब लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए उप संभागीय परिवहन कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। जिले में ऑनलाइन लर्निंग लाइसेंस बनवाने की पायलट प्रक्रिया 23 अगस्त से शुरू होने जा रही है। इसके तहत घर बैठे ही लोग लर्निंग लाइसेंस का प्रिंट आउट ले सकेंगे। उसी दिन से लोग अपने घर बैठकर कुछ सवालों का जवाब देकर लर्निंग लाइसेंस प्राप्त कर सकेंगे।
इस तरह करना होगा आवेदन
आवेदन करने वाले व्यक्ति द्वारा सारथी पोर्टल (https://sarathi.parivahan.gov.in ) पर लर्निंग लाइसेंस के लिए आवेदन करते समय अपना आधार नंबर दर्ज करने के साथ ही उसके सफल आधार प्रमाणीकरण के बाद आधार कार्ड पर संरक्षित आवेदक का नाम, पिता व माता का नाम, पता, फोटो व जन्मतिथि खुद से ही दर्ज करना होगा। पूरा ब्योरा आवेदक के आवेदन फार्म पर अंकित हो जाएगा। इस प्रकार आवेदक के फार्म भरने की प्रक्रिया भी सरल एवं त्वरित हो जाएगी। आवेदक को अनिवार्य रूप से आवेदन फार्म में वह वही मोबाइल नंबर अंकित करना होगा जो आधार कार्ड पर दर्ज हो।
आवेदक को आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करने व नियमानुसार फीस का भुगतान ऑनलाइन करना होगा। इसके बाद सारथी पोर्टल पर ही सड़क सुरक्षा का ट्यूटोरियल ऑनलाइन रूप से पूरा करना होगा। आवेदक के आवेदन की कार्यालय स्तर पर फेसलेस स्क्रूटनी व जांच की जाएगी। जिसमें आवेदक को कार्यालय जाने की कोई जरूरत नहीं होगी।
लर्निंग लाइसेंस के लिए देना होगा ऑनलाइन टेस्ट
कार्यालय द्वारा स्क्रूटनी के समय आवेदन के सही पाए जाने पर आवेदक को उसके आवेदन फार्म पर दर्ज मोबाइल नंबर पर लर्निंग लाइसेंस के ऑनलाइन टेस्ट के लिए ओटीपी भेजी जाएगी। सड़क सुरक्षा ट्यूटोरियल पूरा करने के बाद उसके मोबाइल नंबर पर भेजी गई ओटीपी से वह घर बैठे ही सारथी पोर्टल पर लर्निंग लाइसेंस का ऑनलाइन टेस्ट दे सकता है। ऑनलाइन टेस्ट उत्तीर्ण होने पर लाइसेंस प्राधिकारी द्वारा अनुमोदन किए जाने के बाद आवेदक अपना लर्निंग लाइसेंस डाउनलोड कर सकता है।