{"_id":"5ca10a19bdec22141e2239b6","slug":"gaushala-funding-for-the-accounts-of-village-panchayats","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायतों के खाते में पहुंची गौशाला निर्माण की धनराशि ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायतों के खाते में पहुंची गौशाला निर्माण की धनराशि
Mon, 01 Apr 2019 12:31 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 01 Apr 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
गौशाला
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौशाला निर्माण के लिए ग्राम पंचायतों को फूटी कौड़ी न मिलने की खबर अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया। प्रशासन ने आनन-फानन मेें शिवगढ़ ब्लाक की तीन ग्राम पंचायतों के खाते में पैसा ट्रांसफार कर दिया। अन्य ग्राम पंचायतों की भी सूची तैयार की जा रही है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर किसानों की फसलों को बचाने के लिए आवारा पशुओं को संरक्षण देने को हर ग्राम पंचायत में गौशाला का निर्माण कराने की रूपरेखा बनाई गई। इसके अनुपालन का निर्देश भी जारी किया गया। लेकिन ग्राम पंचायतों के खातें में धन नहीं भेजा गया। इतना ही नहीं गोशाला निर्माण की डिजाइन, संसाधन, चारे- पानी की व्यवस्था, देखभाल कौन करेगा, उसका पारिश्रमिक कितना होगा आदि विषयों के बारे में भी कोई जानकारी नहीं दी गई।
शिवगढ़, बाबा बेलखरनाथ, पट्टी ब्लाक में धन के अभाव में ग्राम पंचायतों में कार्य अटका रहा। अमर उजाला ने इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। प्रशासन ने खबर को संज्ञान मेें लेकर अधिकारियों के पेंच कसे। आनन-फानन में शिवगढ़ ब्लाक की तीन ग्राम पंचायतों के खाते में रविवार को धनराशि भेज दी गई। अन्य ग्राम पंचायतों की भी सूची तैयार की जा रही है।