फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Gangster on miscreants who committed robbery worth 90 lakhs in broad daylight

दिनदहाड़े 90 लाख की डकैती डालने वाले बदमाशों पर लगा गैंगस्टर

Sun, 17 Jul 2022 01:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Gangster on miscreants who committed robbery worth 90 lakhs in broad daylight
शहर की श्याम बिहारी गली सराफा मार्केट में दिनदहाड़े 90 लाख रुपये की डकैती डालने वाले 17 बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है। घटना में शामिल अधिकांश बदमाश जेल से छूट चुके हैं। क्षेत्र में उनके खौफ को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

श्याम बिहारी गली स्थित सराफा मार्केट में 7 जनवरी 2021 को सराफ सुरेश सोनी की दुकान से बदमाश असलहे के बल पर 90 लाख रुपये के जेवरात लूटकर भाग निकले थे। इस घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने करीब 22 लोगों को आरोपी बनाया था। इस मामले में नगर कोतवाल ने शनिवार को गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

जिसमे गैंग लीडर अभिषेक सरोज निवासी कोहड़ौर, मोहम्मद नसीम निवासी प्यारेलाल का पुरवा सराय लोहंगराय जेठवारा, हैदर निवासी बासूपुर कोहड़ौर, इरशाद उर्फ गुड्डू निवासी पितईपुर मानधाता, रुस्तम निवासी गोकुला जेठवारा, फरमान निवासी शेखपुर बनी जेठवारा, हलीम उर्फ अली निवासी भगवतगंज रानीगंज, पुनीत सोनी निवासी बलिकरनगंज मानधाता, सुलतान फारूकी निवासी वजीरपुर कुंडा, शुभम जायसवाल निवासी मदाफरपुर कोहड़ौर, संजय सोनी मदुरा रानीगंज कोहड़ौर, यूसुफ सिद्दीकी, फहीम सिद्दीकी निवासी हल्दी कला औद्योगिक क्षेत्र प्रयागराज, नावेद निवासी गुलरा रानीगंज, शाहिद अली उर्फ बाबा निवासी काछा भडरा जेठवारा, शेबू उर्फ मुजीब पूरे देवजानी कंधई, सलमान निवासी गोवर्धनपुर मानधाता शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed