फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Ganga's water level rising continuously; people worried.

Pratapgarh News: लगातार बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, लोग परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Ganga's water level rising continuously; people worried.
मानिकपुर गंगा घाट पर डूबी पुरोहितों की झोपड़ी व पूजा स्थल। संवाद - फोटो : पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतका निशा के परिजन, मौजूद पुलिस। संवाद
पिछले दो-तीन दिनों से गंगा के जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोतरी से तराई क्षेत्र व किनारों पर बसे लोग परेशान हैं। शनिवार को मानिकपुर के शाहाबाद घाट पर गंगा में गिरने वाले नाले पर बने पुल के ऊपर पानी पहुंच गया। इससे पुल से आवागमन करने वाले लोगों को दूसरे रास्ते का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन

एक सप्ताह पूर्व गंगा का जलस्तर घटने पर तीर्थ पुरोहित चौकियां और छप्पर घाट के करीब ले आए थे। फिर से पानी बढ़ने से पुरोहित अपनी चौकियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने में जुटे हैं। कई लोगों को सामान निकालने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन

वहीं, गंगा तट पर स्थित अवधेश्वरनाथ धाम में भी मंदिर के आसपास का निचला हिस्सा और सीढ़ियां बाढ़ के पानी में डूब गई हैं। तीर्थ पुरोहित नंदलाल मिश्रा, गिरजा शंकर दुबे, सुजीत मिश्रा, प्रदीप मिश्रा, संदीप मिश्रा, लालू मिश्रा ने बताया कि जलस्तर बढ़ने से परेशान हैं। तराई में रह रहे लोगों में बस्तियों में पानी घुसने का डर बना हुआ है। एडीएम आदित्य प्रजापति ने बताया कि गंगा के जलस्तर की नियमित निगरानी की जा रही है। कर्मचारियों को अलर्ट किया गया है।

मानिकपुर गंगा घाट पर डूबी पुरोहितों की झोपड़ी व पूजा स्थल। संवाद

मानिकपुर गंगा घाट पर डूबी पुरोहितों की झोपड़ी व पूजा स्थल। संवाद- फोटो : पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतका निशा के परिजन, मौजूद पुलिस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed