फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Gang rape accused injured in encounter sent to jail

Pratapgarh News: जेल भेजे गए मुठभेड़ में घायल सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
Gang rape accused injured in encounter sent to jail
पट्टी कोतवाली क्षेत्र में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गए। शुक्रवार को पुलिस ने अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद जेल भेजा।
विज्ञापन

रानीगंज की रहने वाली एक किशोरी को 19 जुलाई की शाम पट्टी कोतवाली के उड़ैयाडीह मोड़ से बेलसंडी का रहने वाला वसीम घर पहुंचाने का झांसा देकर मुर्गी फार्म ले गया। जहां वसीम के अलावा मकबूल, लालबाबू व सोनू ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। 22 जुलाई को शिकायत मिलने पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ में जुट गई। यहां तक आरोपियों के घर बुलडोजर लेकर भी पुलिस पहुंची। मंगलवार रात पुलिस ने आरोपी वसीम व मकबूल को मुठभेड़ में पकड़ लिया। गोली लगने से घायल दोनों आरोपियों का एसआरएन में उपचार चल रहा था। शुक्रवार को चिकित्सकों ने दोनों को डिस्चार्ज कर दिया। पुलिस ने उन्हें कारागार में दाखिल कर दिया। कोतवाल आलाेक कुमार ने बताया कि दोनों को पहले से ही न्यायिक रिमांड पर थे। दो आरोपी बृहस्पतिवार को जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed