{"_id":"647e26e4d5cec81f430367c6","slug":"gang-of-interstate-bike-thieves-busted-five-arrested-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-34-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: अंतरजनपदीय बाइक चोरों के गैंग का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: अंतरजनपदीय बाइक चोरों के गैंग का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार
Mon, 05 Jun 2023 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Mon, 05 Jun 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
- चोरी की चार बाइकें और दो बाइकों की चेसिस बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। बाइक चुराकर कबाड़ में बेचने वाले अंतरजनपदीय चोरों के गैंग का कुंडा पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए पांच चोरों को दबोच लिया। उनके पास से पुलिस को चोरी की चार बाइकें व दो बाइकों की चेसिस मिली। मुकदमा दर्ज कर सभी को जेल भेजा गया।
अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी रोहित मिश्रा ने बताया कि काफी दिनों से कुंडा समेत आसपास के क्षेत्रों में बाइकों की चोरी हो रही थी। कुंडा कोतवाली के उपनिरीक्षक कमलेश पांडेय के नेतृत्व में रविवार की रात पुलिस टीम ने पूरेदुलाम, गयासपुर प्राइमरी स्कूल में चोरी की योजना बन रहे पांच चोरों को दबोच लिया। उनके पास से प्रयागराज, कुंडा समेत आसपास से चुराई चार बाइकें बरामद हुई। जबकि चोरी की दो बाइकों की चेसिस मिली।
पकड़े गए चोरों ने बताया कि वे अमेठी, रायबरेली, प्रयागराज के अलावा कुंडा क्षेत्र में बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देते हैं। चोरी की बाइकों को कबाड़ी संग मैकेनिक के हाथ बेचते हैं। जिससे मिले रुपये से अपने शौक पूरे करते हैं। पुलिस ने पकड़े गए नवाबगंज के गुदरू का पुरवा निवासी दिनेश कुमार यादव, प्रयागराज के होलागढ़ थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर जयसिंह निवासी सोनू पटेल उर्फ सोनेलाल पटेल, कौड़िहार बाजार निवासी किशन सोनी, जगापुर निवासी अभिषेक धुरिया उर्फ सोनू और कौड़िहार के ही उठली निवासी शुभम धुरिया उर्फ गोलू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
000000000000000000
दहेज हत्या के आरोपी को भेजा जेल
प्रतापगढ़। जेठवारा पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे संडवाखास निवासी अजय तिवारी को रविवार की रात रेड़ी नहर के पास से दबोच लिया। लिखापढ़ी के बाद सोमवार को उसे जेल भेजा। संवाद
00000000000000000
कोहड़ौर थाने के सिपाही की शिकायत
प्रतापगढ़। कोहड़ौर थाना क्षेत्र के नरहरपुर निवासी गिरधारी सिंह ने पुलिस अफसरों को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि थाने के एक सिपाही की मिलीभगत से क्षेत्र में नशे का कारोबार फल-फूल रहा है। नए थानाध्यक्ष से भी शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। क्षेत्र को नशामुक्त बनाने के लिए आरोपी सिपाही को थाने से हटाया जाना जरूरी है। संवाद