फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   game field will make in all garam panchayat

जिले के सभी ग्राम पंचायतों में बनेेंगे खेल के मैदान

Sun, 23 Feb 2020 12:21 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
game field will make in all garam panchayat
जिले के सभी ग्राम पंचायतों में बनेेंगे खेल के मैदान
विज्ञापन

योगी सरकार ने खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए अब जिले के सभी 1255 ग्राम पंचायतों में स्टेडियम बनाने का फैसला लिया है। अगर ग्राम पंचायत में कई राजस्व गांव हैं, तो जिस राजस्व गांव में ग्राम समाज की अधिक जमीन होगी, उसी गांव में स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा। फिलहाल लेखपालों और ग्राम प्रधानों को खेल का मैदान बनाने के लिए स्थल चयन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
योगी सरकार ने बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा देने के साथ ही खेलने-कूदने का भरपूर अवसर देने के लिए अब गांव में खेल का मैदान तैयार कराने के साथ ही खेल के उपकरण भी मुहैया कराने का फैसला लिया है। पहले चरण में स्थल चयन, दूसरे चरण में निर्माण और तीसरे चरण में खेल सामानों की उपलब्धता निश्चित की जाएगी। जिले के 1255 ग्राम पंचायतों के लेखपालों और प्रधानों को पत्र जारी कर अविलंब स्थल चयन कर प्रस्ताव भेजने को कहा गया है। एक ग्राम पंचायत में एक ही खेल का मैदान चिंहित किया जाएगा। खेल का मैदान उसी राजस्व गांव में निर्मित होगा, जिसमें अधिक जमीन होगी। खेल के मैदान के लिए अधिकतम एक बीघा जमीन की मांग की गई है। अगर ग्राम पंचायत में एक बीघा जमीन नहीं है, तो पांच विस्वा से भी काम चल जाएगा। खेल का मैदान ऐसे स्थान पर चयनित किया जाएगा, जहां स्टेडियम बनने पर उसकी उपयोगिता हो, निर्जन स्थान पर स्टेडियम का निर्माण नहीं कराया जाएगा। फिलहाल जिला प्रशासन ने जो रणनीति बनाई है, उसके मुताबिक खेल के मैदान को सभी सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा। जिससे खिलाड़ियों को किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

जिले की अधिकांश ग्राम पंचायतों में खेल के मैदान की जमीन पर अवैध कब्जा है। गांव के लोगों ने अवैध कब्जा करके पक्का निर्माण कर लिए हैं। इससे जमीन तलाशने में लेखपालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लेखपाल अवैध कब्जेदारों के खिलाफ कोई अभियान नहीं चलाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेखपालों और प्रधानों को पत्र जारी कर गांव में स्टेडियम बनाने के लिए चिह्नित कर सप्ताह भर के अंदर प्रस्ताव देने को कहा गया है। अगले वित्तीय वर्ष में निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।
डा. अमितपाल शर्मा, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed