{"_id":"bfbb842bd987096e5b77b9b5e3fae3e3","slug":"gajehdha-bypass-suffer-punishment-on-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजेहड़ा बाईपास पर हादसा होने पर भुगतेंगे सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजेहड़ा बाईपास पर हादसा होने पर भुगतेंगे सजा
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Wed, 29 Jul 2015 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़/देल्हूपुर। चंद दिनों बाद गंगा जल लेकर कांवडिय़ों की टोली जलाभिषेक के लिए शिवालयों की ओर रवाना होगी। ऐसे में जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक अखिलेश कुमार चौरसिया ने मंगलवार को गजेहड़ा पुल पर मातहतों के साथ पहुंचकर हालात का जायजा लिया। निर्माणाधीन पुल के बगल बने बाईपास की दशा देख डीएम का पारा खासा गर्म रहा। कहा कि यदि हादसा होता है तो एनएच के जिम्मेदार अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के पूछने पर मातहतों ने बताया कि गंगाजल लेकर अधिकांश कांवड़िए इसी रास्ते से गुजरते हैं। डीएम ने कहा कि हाइवे पर बड़े और छोटे वाहनों की रफ्तार निर्धारित होगी। यदि कोई नियम तोड़ेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। 20 से लेकर 40 किमी की रफ्तार से वाहन चल सकेंगे। बाईपास पर खतरे के निशान बनाए जाएं। ताकि रात में भी वाहनों की रोशनी पडने पर लोगों को खतरे का आभास हो सके। सीएमओ को निर्देशित किया कि शिवालयों को जाने वाले मार्ग पर जीवनरक्षक उपकरणों से लैस एंबुलेंस उपलब्ध कराई जाए। ताकि हादसे के बाद समय पर घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा सके। पुलिस ऐसे लोगों को चिन्हित करे जो कांवडिय़ों की वेशभूषा में बवाल करते हैं।
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने हाइवे पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के बाद निर्देश दिया कि कांवडिय़ों की सुरक्षा के लिए इस बार ठोस प्रबंध किया जाएगा। बड़ी संख्या में गुजरने वाले कांवडिय़ों के पीछे पुलिस जीप चलेगी। ताकि रास्ते में उनके साथ कोई हादसा न हो सके। मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पहले से ही सिपाही मुस्तैद रहेंगे। ताकि कोई बवाल न हो सके। लापरवाही मिलने पर पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई तय है।
विज्ञापन
नगर कोतवाली में मंगलवार को पीस कमेटी के लोगों की बैठक हुई। इसमें कांवडिय़ों की यात्रा व सुरक्षा को लेकर चर्चा हुई। नगर कोतवाल अनिल कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। ध्वनि विस्तारक यंत्र के साथ निकलने पर प्रतिबंध रहेगा। इससे सभी को अवगत कराया गया। जिन स्थानों पर समस्या पैदा होती है। वहां सुरक्षा का इंतजाम करने की बात पुलिस ने कही। इस मौके पर व्यापार मंडल के पदाधिकारी, विजय सिंह, बालकृष्ण शुक्ल समेत सभी चौकी प्रभारी मौजूद रहे।