{"_id":"647f86bd734321b12105d754","slug":"fruit-seller-killed-two-injured-due-to-uncontrollable-car-collision-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-51-2023-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: बेकाबू कार की टक्कर से फल विक्रेता की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: बेकाबू कार की टक्कर से फल विक्रेता की मौत, दो घायल
Wed, 07 Jun 2023 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Wed, 07 Jun 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
बेकाबू कार की टक्कर से फल विक्रेता की मौत, दो घायल
मानधाता थाना क्षेत्र के कौली चौराहे पर हुई देर रात घटना, खबर मिलने पर मचा कोहराम
संवाद न्यूज एजेंसी
मानधाता। बेकाबू कार की टक्कर से बाइक सवार फल विक्रेता विवेक उर्फ विशाल 18 की मौत हो गई। जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। वह हेलमेट भी नहीं लगाए था। खबर उसके घर पहुंची तो कोहराम मच गया।
मानधाता थाना क्षेत्र के बुआपुर निवासी विवेक उर्फ विशाल नासिक में फल का कारोबार करता था। परिवार में वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वह घर आया था। सोमवार की देर रात वह गांव के सनी 16 और पवन 14 के साथ बाइक से घर लौट रहा था।
मौली गांव के करीब बेकाबू कार ने बाइक में टक्कर मार दिया। हेलमेट न लगाने की वजह से विवेक उर्फ विशाल के सिर में गंभीर चोट आई। उसके दोनों साथी भी घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तीनों को एंबुलेंस से मानधाता पीएचसी भेजा।
विज्ञापन
जहां चिकित्सकों ने विवेक व सनी की हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज भेज दिया। यहां भी विवेक की हालत बेहद नाजुक देख चिकित्सकों ने उसे प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मृतक छह भाई व तीन बहन में दूसरे नंबर पर था। परिवार के गुजर बसर के लिए वह कम उम्र में ही फल का कारोबार करने लगा था।