{"_id":"5803be264f1c1b6752293336","slug":"froud-in-lohiya-aawas","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपात्रों को मिले लोहिया आवास ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपात्रों को मिले लोहिया आवास
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
Updated Sun, 16 Oct 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
नागेपुर में भी नंदघर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीणों ने लोहिया आवास में धांधली किए जाने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में दर्जनों अपात्रों को आवास आवंटित कर दिया गया है। यही नहीं ग्रामीणों ने सीरियल से अपात्रों के नाम और उनकी सम्पत्ति का भी विवरण दिया है।
बाबागंज विकास खंड के बल्ला गांव में लोहिया आवासों के आवंटन में धांधली की बात सामने आ रही है। आवास आवंटन की लिस्ट में क्रमांक एक पर दशरथ लाल के बारे में बताया गया है कि उसकी शादी नहीं हुई है लेकिन उसे विधुर दिखाकर आवास दे दिया गया है। क्रमांक 19 पर विजय लक्ष्मी पत्नी दशराम के पास पक्का मकान के साथ ही आटा चक्की, निजी नलकूप एवं ढाई एकड़ से ज्यादा भूमि है। इसके अलावा विद्या देवी पत्नी कल्पनाथ के पास पक्का मकान के साथ ही लाइसेंसी बंदूक, नलकूप सहित अधिक जमीन है। इसी तरह से श्यामा देवी पत्नी जितेंद्र कुमार, रामपती पत्नी रामसुंदर को पहले इंदिरा आवास मिल चुका है। मंजू देवी पत्नी सुरेश को विधवा दिखा दिया गया है।