फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   From the month of December, attendance of teachers will be checked through face reading.

Pratapgarh News: दिसंबर माह से शिक्षकों की फेस रीडिंग से लगेगी हाजिरी

Wed, 15 Nov 2023 09:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Wed, 15 Nov 2023 09:01 PM IST
विज्ञापन
From the month of December, attendance of teachers will be checked through face reading.
जिले के प्राइमरी और मिडिल स्कूलों के शिक्षकों की लेट लतीफी पर शिकंजा कसने के लिए दिसंबर माह से फेस रीडिंग से शिक्षकों को हाजिरी लगेगी। सूबे के सात जिलों में 20 नवंबर से ट्रायल होने जा रहा है। एक दिसंबर से जिले में भी फेस रीडिंग से हाजिरी लगनी प्रारंभ हो जाएगी। इस सख्ती के बाद शिक्षक मनमानी नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन



20 नवंबर से लखनऊ, सीतापुर, रायबरेली, हरदोई, उन्नाव, श्रावस्ती व लखीमपुर खीरी में ट्रायल किया जाएगा। ट्रायल के बाद जिले में एक दिसंबर से फेस रीडिंग से शिक्षकों की हाजिरी अनिवार्य कर दी गई है। जिले में कुछ शिक्षक ऐेसे हैं, जो स्कूल न जाकर खंड शिक्षा अधिकारियों की कृपा से नेताओं के आगे -पीछे घूमते रहते हैं। विभाग ने इसके पहले उपस्थिति पंजिका, प्रवेश पंजिका, कक्षावार छात्र उपस्थिति पंजिका, एमडीएम पंजिका, स्टॉक पंजिका, निरीक्षण पंजिका, आय-व्यय व चेक जारी होने की पंजिका, बैठक पंजिका को ऑनलाइन करने का निर्देश दिया था। अधिकांश स्कूलों ने ऑनलाइन कर भी दिया है।
विज्ञापन


-----------
शिक्षकों को टैबलेट वितरित कर दिया गया है, अभी प्रशिक्षण नहीं दिया गया है। जिले में एक दिसंबर से फेस रीडिंग से हाजिरी लगने की संभावना जताई जा रही है। कुछ जिलों में 20 नवंबर से ट्रायल प्रारंभ हो रहा है। शिव बहादुर मौर्य, खंड शिक्षा अधिकारी, मुख्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed