{"_id":"660c54b3ddece4f80f08ec04","slug":"friend-had-threatened-saraf-for-demanding-extortion-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-114844-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: दोस्त ने ही रंगदारी मांगने के लिए सराफ को दी थी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: दोस्त ने ही रंगदारी मांगने के लिए सराफ को दी थी धमकी
विज्ञापन
बीस साल पुराने दोस्त ने ही सराफ से 40 लाख रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने जौनपुर के आरोपी दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जबकि उसके साथी को पूछताछ के बाद छोड़ दिया।
रानीगंज थाना क्षेत्र के मिर्जापुर चौहारी निवासी सराफ गोविंद सोनी के पिता बद्री प्रसाद की वर्ष 2017 में नगर कोतवाली के छैवा पुल के पास गोली मारकर बदमाशों ने हत्या कर जेवरात लूटा था। पिता की मौत के बाद गोविंद अपने भाई गौतम के साथ प्रयागराज के मऊआइमा थाना क्षेत्र के तिलई बाजार स्थित दुकान पर बैठने लगा। 29 मार्च को उसके मोबाइल पर धमकी भरा फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि जिस तरह तुम्हारे पिता ने 40 लाख रुपये नहीं दिया तो उनकी हत्या कर दी गई। ठीक उसी तरह यदि तुमने भी रुपये नहीं दिया तो पिता जैसा तुम्हारा भी हश्र होगा। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने रानीगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराने के बाद सराफ की सुरक्षा में सिपाहियों को लगा दिया। रंगदारी मांगने के मामले की जांच स्वाट टीम प्रभारी सुनील यादव को मिली। दो दिनों की भागदौड़ के बाद मंगलवार को स्वाट टीम ने जौनपुर के रहने वाले आरोपी युवक को उठा लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपनी गलती स्वीकार भी कर ली। पुलिस सूत्रों के अनुसार गोविंद व धमकी देने वाला सिंटू डाकघर का अभिकर्ता है। जो गोविंद का जिगरी दोस्त भी है। एक दूसरे के घर दोनों का आना जाना है। प्रयागराज में पढ़ाई के दौरान करीब 17 वर्ष पहले दोस्ती हुई थी। उसके साथ पकड़े गए साथी सद्दाम को पुलिस ने पूछताछ के बाद छोड़ दिया। चर्चा है कि उसने अपने दोस्त को सुरक्षा दिलाने के लिए धमकी दी थी। रानीगंज थानाध्यक्ष आदित्य सिंह ने बताया कि अभी पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
तीन साल पहले खरीदा था सिम
सराफ गोविंद सोनी से रंगदारी की धमकी देने वाले सिंटू ने तीन वर्ष पहले दूसरे की आईडी पर सिम खरीदा था। इन नंबर से किसी से बात नहीं की थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार सिंटू ने नया मोबाइल भी जौनपुर से खरीदा। सुवंसा बाजार में नए मोबाइल में सिम लगाने के बाद गोविंद को धमकी दिया। जिसकी शिकायत के बाद पुलिस हरकत में आई। फिलहाल अभी पुलिस हकीकत का पता लगा रही है।