फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Fraud case filed against those who made a will by making fake documents

Pratapgarh News: फर्जी दस्तावेज बना कर वसीयत करवाने वालों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा

Wed, 22 Nov 2023 09:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Wed, 22 Nov 2023 09:23 PM IST
विज्ञापन
Fraud case filed against those who made a will by making fake documents
थाना क्षेत्र के रामपुर कोटवा के देवेंद्र ने एसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसने गांव के ही दो भाइयों माता शरण और देवी शरण की जमीन पैसा देकर बैनामा कराई है। समयानुसार उस जमीन का दाखिल खारिज भी हो गया है और वह देवेंद्र के नाम खतौनी में दर्ज हो गई है। पिता वासुदेव की मौत के बाद दोनों भाइयों के नाम पर जमीन दर्ज हो
विज्ञापन


गई ।
जमीन बैनाम करवाने के बाद गांव के कई लोगों ने मृतक वासुदेव का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र सीएचसी कुंडा से बनवा लिया। लेकिन, अस्पताल वालों ने इसकी पुष्टि

न करते हुए इसे फर्जी प्रमाण पत्र बताया है। प्रमाण पत्र के जरिये वह लोग जमीन वरासत दर्ज करवाने लगे। जानकारी होने पर पीड़ित ने मामले की शिकायत कुंडा पुलिस से की लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर उन्होंने एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

मंगलवार को एसपी सतपाल अंतिल के आदेश पर पुलिस ने राजेश कुमार, राजू कुमार, लालबाबू, शिवबाबू, धीरेन्द्र कुमार, ओम प्रकाश, सरिता पांडेय, शिवम, हरिकेश पर जालसाजी, धोखाधड़ी, बेइमानी, समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed