{"_id":"6563680f7699217569028cf4","slug":"fraud-case-against-three-including-bpm-of-belkharnath-chc-pratapgarh-news-c-3-1-ald1031-268642-2023-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: बेलखरनाथ सीएचसी के बीपीएम समेत तीन पर धोखाधड़ी का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: बेलखरनाथ सीएचसी के बीपीएम समेत तीन पर धोखाधड़ी का केस
Sun, 26 Nov 2023 09:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Sun, 26 Nov 2023 09:15 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन योजना के तहत सीएचसी बेलखरनाथ धाम में जालसाजी के जरिए वाहन लगाकर रुपये हड़पने के मामले में कोतवाली पुलिस ने बीपीएम समेत तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।
कंधई थाना क्षेत्र के पूरे पांडेय दीवानगंज निवासी अनुज कुमार गुप्ता ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसने अपनी टीयूवी कार एक अगस्त 2021 को ट्रेवेल एजेंसी खुशी इंटरप्राइजेज की प्रोपराइटर रंजना सिंह की ओर से प्रति माह 22,700 रुपये के करार पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन योजना के तहत सीएचसी बेलखरनाथ धाम में लगाया था।
15 अक्तूबर 2022 तक का भुगतान खुशी इंटरप्राइजेज द्वारा किया गया। 16 अक्तूबर 2022 से लेकर 30 अप्रैल 2023 तक का भुगतान 1,45,280 रुपये नहीं दिया गया। उसका एग्रीमेंट समाप्त किए बिना विवेक उपाध्याय के वाहन का एग्रीमेंट कर लिया गया। पुलिस ने अनुज की शिकायत पर बीपीएम लोकेश श्रीवास्तव, ट्रेवल एजेंट रंजना सिंह व विवेक उपाध्याय के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। नगर कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विवेचना के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।