फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Four teachers were discharged duty, the name fed on the answer

चार शिक्षकों की छुपाई गई थी ड्यूटी, जवाब मांगने पर फीड कराया गया नाम 

Mon, 22 Apr 2019 01:19 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 22 Apr 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
Four teachers were discharged duty, the name fed on the answer
मतदान करता मतदाता - फोटो : अमर उजाला

जिलाधिकारी को फर्जी नाम से पत्र भेजकर विकास खंड के शिक्षकों की छुपाई गई ड्यूटी का खुलासा करने का प्रयास किया गया। इसके बारे में जब जवाब मांगा गया तो शिक्षकों का नाम फीड करा दिया गया।

विज्ञापन


कुंडा बीआरसी केंद्र की शिकायत करते हुए एक पत्र भेजा गया था कि क्षेत्र में तैनात चार शिक्षकों की ड्यूटी छुपाई गई है। इसमें उपेंद्र यादव प्रधानाध्यापक देवीगढ़, नीतू यादव सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय टेढ़ी पसियान, राम लखन यादव प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय पूरे दूलम और राम बदन यादव सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय मझिलगांव का नाम शामिल था। इस पत्र के बारे में जब जिला निर्वाचन अधिकारी ने कुंडा एबीएसए से जवाब मांगा तो हड़कंप मच गया। पहले शिकायतकर्ता की तलाश हुई।
विज्ञापन


इस पर शिकायतकर्ता के रूप में दीवानी के अधिवक्ता खुर्शीद का नाम डाला गया था। जब उनसे बात की गई तो उन्होंने पत्र देखने के बाद बताया कि इस शिकायती पत्र पर न तो उनके दस्तखत हैं और न ही उन्होंने कोई शिकायत की है। हालांकि उन्होंने इसकी सूचना जिला निर्वाचन अधिकारी और कोतवाल कुंडा को पत्र देकर दे दी है। उधर, एबीएसए ने सभी शिक्षकों का नाम फीड कराकर इसकी सूचना जिला निर्वाचन अधिकारी को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल इस शिकायती पत्र को चाहे जिसने भी भेजा हो लेकिन इससे शिक्षा विभाग की पोल खोलने का प्रयास किया गया था। इस बारे में एबीएसए रतनलाल ने बताया कि इस बारे में जवाब जिला निर्वाचन अधिकारी को दे दिया गया है। ज्यादा पूछताछ पर उन्होंने नाराजगी भी जताई। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed