{"_id":"61a70b8a7122ea2b793f1924","slug":"four-roads-will-be-built-at-a-cost-of-fifteen-crores-people-of-36-villages-will-be-comfortable-pratapgarh-news-ald321588132","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंद्रह करोड़ की लागत से बनेंगी चार सड़कें, 36 गांवों के लोगों को होगी सहूलियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंद्रह करोड़ की लागत से बनेंगी चार सड़कें, 36 गांवों के लोगों को होगी सहूलियत
विज्ञापन
road
सदर व पट्टी क्षेत्र के 36 गांवों के लोगों को आवागमन में दिक्कत का सामना नहीं करना होगा। शासन की ओर से करीब 15 करोड़ की लागत से पीएमजीएसवाई से बनने वाली चार सड़कों के लिए धनराशि स्वीकृत किया गया है। इसके अलावा चमरौधा नदी पर तीन पुलों का निर्माण करने के लिए भी शासन ने मंजूरी दी है।
सदर विकासखंड के गड़वारा मार्ग से गड़ई चकदेइया तक 3.5 करोड़ रुपये की लागत से सड़क का निर्माण होगा। जिससे पूरे केशवराय, करौंदी, गड़ई, इसीपुर, रामनगर समेत अन्य गांव के लोगों को आने-जाने में सहूलियत होगी। इसके अलावा संडवाचंद्रिका विकास खंड के पारा मोड़ से नीम डबहा तक 4.6 करोड़ से सड़क का निर्माण होगा।
इस मार्ग के बन जाने से नीम डबहा, पारा हमीदपुर के अलावा 16 गांवों के ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा होगी। मंगरौरा विकासखंड के कांधरपुर-चंदौका मार्ग से पीठापुर तक करीब 3.5 करोड़ की लागत से सड़क का निर्माण होगा। कटारी से साल्हीपुर तक 3.98 करोड़ रुपये की लागत से सड़क का निर्माण होगा। रखहा से मधुपुर तक भी सड़क का निर्माण होगा।
विज्ञापन
सदर में चमरौधा नदी पर कमास के सुबेदार का पुरवा, मंगापुर के गाजीपुर में पुल की स्वीकृति मिलेगी। फेनहा नाले पर जलालपुर में भी पुल के निर्माण की स्वीकृति शासन ने दी है। सेतु निगम ने तीनों पुलों का इस्टीमेट बनाकर देने के लिए कहा है। इन पुलों के निर्माण से 9 गांवों के लोगों को चक्कर नहीं लगाने होंगे। वह कम समय में वे शहर पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क का लाभ लोगों को अगले साल मिलने की उम्मीद है। इसके लिए विभागीय अधिकारी भी जल्द से जल्द टेंडर कराने के लिए प्रयास कर रहे हैं।