फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Four new cases of corona surfaced in twenty four hours

24 घंटे के भीतर कोरोना पॉजिटिव मिले चार मरीज

Wed, 15 Jun 2022 11:00 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Four new cases of corona surfaced in twenty four hours
जिले में कोरोना के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं। बीते 24 घंटे के भीतर स्वास्थ्य विभाग की जांच में चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग अभी कोरोना को लेकर लापरवाह बना है। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड तो दूर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी जांच का दायरा नहीं बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन

संक्रमितों में आसपुर देवसरा इलाके के एक किशोर और एक किशोरी शामिल हैं। लालगंज के सूबेदार का पुरवा में एक 35 वर्षीय महिला और मंगापुर के 25 वर्षीय युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। पखवारे भर के भीतर जिले में नौ लोग कोरोना के जद में आ चुके हैं। इसके बावजूद लोग लापरवाह बने हैं। किसी के चेहरे पर न तो मॉस्क दिखता है और न ही दो गज की दूरी का पालन करते कोई नजर आता है। अस्पतालों और बाजारों में भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन

ऐसे में संकमण फैला तो फिर से मुश्किल खड़ी हो जाएगी। शासन के आदेश के बावजूद सीएमओ ने अब तक कोरोना जांच का दायरा नहीं बढ़ाया है। महानगरों से आने वाले लोगों की जांच नहीं कराई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के साथ ही जिला प्रशासन कोरोना संक्रमित मरीजों के घरों के आसपास न तो कंटेनमेंट जोन बना रहा है और न ही बाहरी लोगों के आवागमन पर किसी प्रकार का प्रतिबंध है। सीएमओ डॉक्टर एके श्रीवास्तव ने बताया कि कोरोना संक्रमित चार मरीज मिले हैं। सभी मरीज होम आइसोलेशन में हैं। उनके घरों पर टीम भेजी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed