फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Four new Ayushman Arogya Mandirs will be inaugurated soon.

Pratapgarh News: चार नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर जल्द होंगे शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Four new Ayushman Arogya Mandirs will be inaugurated soon.
नगरी क्षेत्र में आबादी के बीच जल्द ही चार नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर शुरू होंगे। इन आरोग्य मंदिरों के क्रियाशील होने पर बड़ी आबादी को स्वास्थ्य संबंधी छोटी दिक्कतों के लिए अनावश्यक मेडिकल कॉलेज की भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी। मरीजों को घर के पास ही चिकित्सीय परामर्श व इलाज मिल जाएगा। नोडल अफसर आरोग्य मंदिर के संचालन के लिए भवन की तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन


शहरी क्षेत्रों के आरोग्य मंदिरों में इलाज के साथ ही 14 प्रकार की जांच की सुविधा मिलेगी। टेली कंसल्टेंसी की सेवाएं भी मरीजों को मिलेंगी।नोडल अफसर डिप्टी सीएमओ डॉ. संदीप सक्सेना ने बताया कि शहरी क्षेत्रों में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की संख्या बढ़ने पर बड़े सरकारी अस्पतालों में मरीजों का दबाव कम होगा। स्वास्थ्य संबंधी छोटी-छोटी दिक्कतों के लिए उन्हें मेडिकल कॉलेज नहीं जाना पड़ेगा। अर्बन में चार नए आरोग्य मंदिरों को जल्द क्रियाशील किया जाएगा। किराये पर भवन की खोज की जा रही है।
विज्ञापन




यह होगी व्यवस्था



आरोग्य मंदिरों पर एक डॉक्टर और एक फार्मासिस्ट की तैनाती होगी। इनका संचालन सुबह दस से शाम चार बजे तक होगा। आरोग्य मंदिर पर आने वाले मरीजों के खून की जांच होगी। साथ ही इलाज भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed