{"_id":"6b00864788ecc8e6610205d7","slug":"four-months-of-wedding-festivities-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1050-182776-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: चार महीने बैंड-बाजा और बरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: चार महीने बैंड-बाजा और बरात
विज्ञापन
देवउठनी एकादशी के साथ मांगलिक कार्यक्रमों की शुरुआत हो गई है। अब अगले चार महीने तक बैंड-बाजा, बरात से गली-मोहल्ले गुलजार रहेंगे। इन चार महीनों में शादी-विवाह के 31 शुभ मुहूर्त हैं।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, देवशयनी एकादशी पर भगवान विष्णु योग निंद्रा में जाते हैं। इस वजह से मांगलिक कार्य ठप हो जाते हैं। इसे चातुर्मास कहा जाता है। इस बार 25 जुलाई को देवशयनी एकादशी थी। चार महीने बाद 20 नवंबर देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु योग निंद्रा से जागते हैं। इसके दिन से शादी-विवाह का क्रम शुरू हो जाता है। आचार्य आलोक ऋषिवंश ने बताया कि 21 नवंबर से नौ मार्च तक शादी- विवाह का क्रम चलेगा। इसके बाद खरमास लग जाएगा।
-- --
शुभ मुहूर्त
नवंबर - 20, 21, 23,25,29 30
दिसंबर-2, 4, 9
जनवरी- 16,18,22,23,24,25,30
फरवरी -1,3,5,6,7,9,11,12,20,24,
मार्च -1,3,4,8,9