फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Four models selected for state competition

Pratapgarh News: राज्य प्रतियोगिता के लिए चार मॉडल चयनित

Sat, 28 Oct 2023 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sat, 28 Oct 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Four models selected for state competition
संस्कार ग्लोबल स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन करते अतिथि डॉ.धर्मेन्द्र प्रताप सिं
31वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की जिला स्तरीय प्रतियोगिता शुक्रवार को संस्कार ग्लोबल स्कूल में आयोजित की गई। इसमें 40 विद्यालयों के 280 बच्चों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में संस्कार ग्लोबल स्कूल की छात्रा आयशा वहीद और अंशिका सिंह का कचरा प्रबंधन, अश्वी पांडेय और मुग्धा शुक्ला का सेनेटरी पैड बनाने का मॉडल, उच्च प्राथमिक विद्यालय नरहर पट्टी मानधाता की स्तुति और दीपिका गौतम का फूल पत्ती से अगरबत्ती बनाने का मॉडल व उच्च प्राथमिक विद्यालय मरुआन बाबा बेलखरनाथ धाम के छात्र शौर्य पांडेय और नंदगोपाल तिवारी का खरपतवार से मच्छर नाशक तेल बनाने का मॉडल राज्य प्रतियोगिता के लिए चयनित हुआ।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में उच्च प्राथमिक विद्यालय लौव्वार बाबा बेलखरनाथधाम के छात्र आयुष वर्मा,शनि वर्मा का सोलर सिस्टम, संस्कार ग्लोबल स्कूल की काव्या सिंह टीम का प्रदूषण नियंत्रण का मॉडल और इसी विद्यालय की मीनाक्षी मौर्या, प्रियांशी सिंह, मरियम, साक्षी का माइटोकांड्रिया का मॉडल पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर डाॅ. धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका डाॅ. आशुतोष सिंह, अखिलेश प्रताप सिंह, कौशल प्रताप सिंह, विजय विश्वकर्मा, मो.शोएब ने निभाई। इस मौके पर उपप्रधानाचार्य संध्या शुक्ला, दीपिका मिश्र, अखिलेश पांडेय, अस्मिता श्रीवास्तव, अंकिता सिंह, रश्मि, साजिया मुर्तजा मौजूद रहीं।






जीआईसी प्रधानाचार्य ने देखा प्रतिभागियों का मॉडल
प्रतापगढ़। जीजीआईसी में आयोजित दो दिवसीय 51 वीं राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का शुभारंभ जीआईसी प्रधानाचार्य कुलश्रेष्ठ तिवारी ने किया। उन्होंने छात्र-छात्रओं के मॉडल देखने के साथ ही उसके प्रयोग और तैयार करने के तरीके की भी जानकारी ली।

जनपद स्तर पर चयनित सीनियर और जूनियर वर्ग में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी अपने मॉडल के साथ मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे। यह प्रयागराज में 16,17 और 18 नवंबर को होगी।
इस मौके पर डॉ विंध्याचल सिंह, संतोष मिश्रा, शिखा त्रिपाठी, परवेज अहमद, अमित श्रीवास्तव, राजेश, यादव, यादव मीरा, पूजा गुप्ता, अर्चना मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed