फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Four accused arrested in Gujarat BJP leader Miten Chaudhary's murder case

Pratapgarh News: गुजरात के भाजपा नेता मितेन चौधरी की हत्या के चार आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Four accused arrested in Gujarat BJP leader Miten Chaudhary's murder case
गुजरात नगर निगम चुनाव के प्रचार के दौरान भाजपा नेता मितेन चौधरी की हत्या कर फरार हुए चार आरोपियों को स्पेशल टीम ने रविवार रात करीब नौ बजे कोतवाली देहात के मोहनगंज तिराहे से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

गुजरात के मेहसाणा नगर निगम चुनाव के दौरान बीते 24 अप्रैल की रात करीब 11.30 बजे तावड़िया चौकड़ी के पास भाजपा प्रत्याशी महेंद्र चौधरी के भांजे मितेन चौधरी की हमलावरों ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

भाजपा नेताओं ने कांग्रेस प्रत्याशी के पति और समर्थकों पर हत्या का आरोप लगाते हुए विरोध करना शुरू कर दिया। स्थानीय पुलिस ने आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। गुजरात पुलिस लगातार आरोपियों का लोकेशन ट्रेस कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को आरोपियों की लोकेशन देहात कोतवाली क्षेत्र के मोहनगंज तिराहे के पास मिली। गुजरात पुलिस की सूचना पर एसपी दीपक भूकर ने आरोपियों को पकड़ने के लिए स्पेशल टीम लगाई।
प्रभारी अर्जुन सिंह की अगुवाई में टीम ने मोहनगंज तिराहे पर दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के गिरफ्तारी की सूचना गुजरात पुलिस को दी गई है। स्पेशल टीम ने गिरफ्तार आरोपियों को देहात कोतवाली पुलिस को सुपुर्द कर दिया।
कांग्रेस नेताओं के इशारे पर हुई थी हत्या
पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार आरोपी मेहसाणा निवासी धवल चौधरी उर्फ ध्रुव, मयूर भाई चौधरी, यश चौधरी, आयुष चौधरी ने पूछताछ में बताया कि कांग्रेस नेताओं के इशारे पर युवक की हत्या की गई थी। हालांकि गुजरात पुलिस ने हत्या के बाद ही आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी।

वर्जन-
गुजरात पुलिस की लोकेशन पर भाजपा नेता के भांजे के हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गुजरात पुलिस को गिरफ्तारी की सूचना दे दी गई है। -दीपक भूकर, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed