फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Former minister Rajendra Pratap Singh Moti removed from district bar

Pratapgarh News: जिला बाॅर से सदस्य पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती को हटाया

Fri, 28 Jul 2023 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Fri, 28 Jul 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Former minister Rajendra Pratap Singh Moti removed from district bar
पट्टी ग्राम न्यायालय की स्थापना के बाद से अलग- अलग अधिवक्ता संगठन एकजुट होकर न्यायिक कार्य से विरत रहकर धरना दे रहे हैं। जिला बार के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार की शाम सहमति के बाद पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह की सदस्यता निरस्त कर दी। कार्रवाई की वजह से अब अधिवक्ता से जनप्रतिनिधि बने अन्य लोगों को भी संगठन से बाहर करने की तैयारी है। सूत्रों के अनुसार करीब तीन वर्ष पहले पट्टी ग्राम न्यायालय की स्थापना के लिए क्षेत्रीय विधायक व तत्कालीन प्रदेश सरकार में मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह ने कवायद की थी। 11 दिनों से जिला बार, वकील परिषद व जूनियर बार के पदाधिकारियों सहित वरिष्ठ अधिवक्ता कोर्ट में धरना दे रहे हैं। अब वरिष्ठ अधिवक्ताओं की सहमति के बाद पट्टी विधानसभा क्षेत्र से विधायक व मंत्री रहे राजेंद्र प्रताप सिंह को संगठन से बाहर का रास्ता दिखाया गया। इस बाबत जिला बार के अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि राजनीतिक कारण से ही पट्टी ग्राम न्यायालय की स्थापना हुई है। वरिष्ठ अधिवक्ताओं की सलाह के बाद पूर्व मंत्री अधिवक्ता राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह की सदस्यता निरस्त की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed