{"_id":"61be233edca3a87f272ba01b","slug":"form-of-candidate-for-the-post-of-two-presidents-and-one-general-secretary-rejected-pratapgarh-news-ald3229826147","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो अध्यक्ष व एक महामंत्री पद के उम्मीदवार का पर्चा हुआ खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो अध्यक्ष व एक महामंत्री पद के उम्मीदवार का पर्चा हुआ खारिज
विज्ञापन
Form of candidate for the post of two presidents and one general secretary rejected
तहसील में दि बार एसोसिएशन का चुनाव 23 दिसंबर को होगा। इसमें अध्यक्ष पद के लिए पांच लोगों ने नामांकन किया था। एल्डर कमेटी ने शनिवार को नामांकन करने वाले प्रत्याशियों को चुनाव की आचार संहिता से परिचित कराया। जांच के दौरान अध्यक्ष के दो व महामंत्री पद के एक उम्मीदवार का पर्चा खारिज हो गया। शनिवार को तहसील में उम्मीदवारों ने दक्षता भाषण में हिस्सा लिया।
कुंडा तहसील में दि बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए कमलाकांत मिश्र, गंगाधर द्विवेदी, शीतला प्रसाद केसरवानी, प्रेमचंद्र शुक्ल, शिवमूर्ति उपाध्याय ने नामांकन किया। जांच के दौरान प्रेमचंद्र व शिवमूर्ति उपाध्याय के पर्चे खारिज हो गए।
इसी तरह से महामंत्री पद के लिए कौशलेश कुमार पांडेय, कृष्ण कुमार यादव, अशोक कुमार पांडेय ने नामांकन किया था। जांच के दौरान कृष्ण कुमार का पर्चा खारिज हो गया। शनिवार को हुए दक्षता भाषण में अधिवक्ताओं ने अपने एजेंडे के माध्यम से अधिवक्ताओं के हित के लिए अपनी तरफ से किए जाने वाले प्रयासों के बारे में बताया। दक्षता भाषण के बाद से चुनाव ने तेजी पकड़ ली है। 23 दिसंबर को मतदान कराया जाएगा। मीडिया प्रभारी श्याम पांडेय ने बताया कि उसी दिन परिणाम की भी घोषणा हो जाएगी।