फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Forest workers reached the banks of lakes and ponds, cranes were counted

Pratapgarh News: झील और तालाबों के किनारे पहुंचे वनकर्मी, सारस की हुई गिनती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Forest workers reached the banks of lakes and ponds, cranes were counted
जिले के सात वन क्षेत्रों में स्थित झील और तालाबों के किनारे सारसों की मौजूदगी का पता लगाने के लिए वन कर्मी मंगलवार को झील व तालाब के किनारे पहुुंचे। दूसरे दिन भी सुबह व शाम के समय वनकर्मियों ने सारसों की गणना की। इस बार विभागीय अधिकारी सारस की अधिक मौजूदगी की उम्मीद लगाए हुए हैं।
विज्ञापन

जिले के कुंडा, लालगंज, पट्टी समेत सात वन क्षेत्रों में दो दिनों तक सारसों की गणना के लिए हर वन क्षेत्र में वन अधिकारी व तीन-तीन वनकर्मी लगाए थे। वन अधिकारी बृहस्पतिवार तक सारसों की गणना की रिपोर्ट डीएफओ कार्यालय भेजेंगे। इसके बाद जिले में सारसों की मौजूदगी का पता चल सकेगा। डीएफओ सारसों की गणना की रिपोर्ट मुख्यालय भेजेंगे।
विज्ञापन

वनकर्मियों ने झील और तालाब के किनारे सारसों की फोटो को मोबाइल में कैद कर जियो टैगिंग की। उच्च अधिकारियों फोटो को विभागीय वेबसाइट पर अपलोड किया है। डीएफओ जेपी श्रीवास्तव ने बताया कि जिले के वन क्षेत्रों में सोमवार व मंगलवार को सारसों की गणना की गई। वनअधिकारियों की रिपोर्ट मिलने के बाद सारस की संख्या का पता चलेगा। सारसों की रिपोर्ट मुख्यालय भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed