{"_id":"5e6e7f7a8ebc3ea7d16f6b8a","slug":"forest-department-fails-pratapgarh-news-ald27099734","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए को पकड़ने के लिए लखनऊ से आएगी टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुए को पकड़ने के लिए लखनऊ से आएगी टीम
विज्ञापन
leopard
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाघराय के बाद अब तेंदुए ने लक्ष्मणपुर में भी दस्तक दे दी है। तेंदुए को पकड़ने के लिए हप्तेभर से जाल-पिंजरा लेकर कांबिंग कर रही वन विभाग की टीम को अब तक कामयाबी नहीं मिल सकी है। हताश व निराश वन विभाग के अफसरों ने लखनऊ की एक्सपर्ट टीम की मांग की है। जल्द ही लखनऊ की टीम के साथ वन विभाग की टीम गांवों में कांबिंग करेगी।
जिले के बाघराय व लक्ष्मणपुर के लोग तेंदुए के आतंक से दहशत में हैं। लोग भय के माहौैल में जी रहे हैं। हप्तेभर पहले बाघराय ब्लाक के बरवनसिंह का पुरवा गांव में भोर में सड़क के किनारे में तेंदुआ दिखा था। शौच को जा रहीं महिलाओं ने तेंदुए को देखा तो शोर मचाया। शोर सुनकर ग्रामीण पहुंचे ही थे कि दोनों तेंदुए खेत की तरफ भाग निकले।
तेंदुए की खबर से गांव में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग की टीम को दी, मगर तेंदुए के बारे में कुछ पता नहीं चल सका। टीम ग्रामीणों से पूछताछ कर लौट गई थी। इसके बाद सकरदहा गांव में खेत के पास से गुजरते हुए तेंदुए को देखा गया। गांव के ही एक युवक ने उसका वीडियो बनाकर वायरल किया तो वन विभाग के अफसरों ने सजगता दिखाई।
विज्ञापन
बाघराय के बरवन सिंह का पुरवा, सकरदहा, मादूपुर गांव में जाल-पिंजरा लेकर कांबिंग शुरू की, मगर उन्हें सफलता नहीं मिली। इधर शुक्रवार की रात तेंदुए ने लक्ष्मणपुर में भी दस्तक दे दी। गोशाला में बंधी बछिया को पंजे से हमला कर मार डाला। हप्तेभर से जाल-पिंजरा के साथ टोली बनाकर कांबिंग कर रही वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ नहीं पाई है।
विभागीय सूत्रों की मानें तो तेंदुए को दबोचने के लिए अब लखनऊ से एक्सपर्ट आएंगे। उनकी मदद ली जाएगी। आधुनिक उपकरणों के बीच तेंदुए की तलाश की जाएगी। एक्सपर्ट के साथ ही जिले के अफसरों की भी टीम होगी। टोली बनाकर उन्हें अलग-अलग तैनात किया जाएगा। इसके लिए लखनऊ के विशेषज्ञों की टीम को सूचना दी गई है।
डीएफओ बीआर अहिरवार ने बताया कि बाघराय में तेंदुए की बात सामने आई है। लक्ष्मणपुर की जानकारी नहीं है। हालांकि तेंदुए को पकड़ने के लिए लखनऊ की टीम को जानकारी दी गई है। जैसे ही सूचना मिलेगी, लखनऊ की टीम के साथ कांबिंग शुरू की जाएगी।