फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Ford and Millennium Academy became winners in the cricket competition

Pratapgarh News: क्रिकेट प्रतियोगिता में फोर्ड और मिलेनियम एकेडमी बना विजेता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Ford and Millennium Academy became winners in the cricket competition
शहर के पुलिस लाइन मैदान में आयोजित अंडर-14 राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में छठवें दिन मंगलवार को चार टीमों के बीच मुकाबला खेला गया। पहले मैच में फोर्ड स्कूल प्रयागराज ने देव स्पोर्ट्स क्लब प्रयागराज को हराया। दूसरे मैच में मिलेनियम एकेडमी प्रयागराज ने प्रतापगढ़ पुलिस लाइन ब्लू को शिकस्त दी।
विज्ञापन

पहले मैच में फोर्ड स्कूल प्रयागराज ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20.5 ओवर में 130 रनों को स्कोर खड़ा किया। सौरभ तिवारी 28 व आर्यन पांडेय ने 23 रनों का योगदान दिया। देव स्पोर्ट्स क्लब के शिवा सिंह ने 15 रन देकर तीन विकेट और रेहान ने 26 रन देकर दो विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करते हुए देव स्पोर्ट्स क्लब की टीम ने 25 ओवर में आठ विकेट पर 111 रन ही बना सकी।
विज्ञापन

शिवा सिंह ने 44 रनों की पारी खेली। फोर्ड स्कूल प्रयागराज के उत्कर्ष 15 रन देकर चार विकेट चटकाए। दूसरे मैच में प्रतापगढ़ पुलिस लाइन ब्लू ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 16.2 ओवर में 89 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। दिव्यांश ने 22 रनों का योगदान दिया। मिलेनियम एकेडमी के प्रिंस यादव 16 रन देकर तीन और शिवम ने 12 रन देकर दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए मिलेनियम एकेडमी ने 9.4 ओवर में एक विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। पुलिस लाइन की तरफ से आलोक मिश्रा ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed