{"_id":"0e54e85c1869a78a4065a19e8f555f02","slug":"for-petrol-and-diesel-in-the-district-outcry-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल व डीजल के लिए जिले में हाहाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल व डीजल के लिए जिले में हाहाकार
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
Updated Thu, 07 May 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट्रोल और डीजल के अभाव से जूझ रहे जिले के लोगों की समस्या कम होने का नाम नहीं ले रही। जनपद के प्रतिनिधियों चाहे वह सांसद हों या फिर विधायक इस मुद्दे पर किसी के मुंह से एक शब्द नहीं फूट रहे। हालात ये बन गए हैं कि अधिकांश पेट्रोल पंपों का टैंक सूख चुका है। पेट्रोल और डीजल के लिए गाड़ी मालिक व चालक दर-दर भटक रहे हैं।
रिफाइनरी से डिपो को अभी भी तेल की पर्याप्त आपूर्ति नहीं मिल रही। जिसकी वजह से जिले की अधिकांश पेट्रोल टंकियों का टैंक सूख गया है। टंकियों पर तेल के लिए पहुंचने वाले ग्राहकों को वहां तैनात कर्मी दूर से ही लौटा दे रहे हैं। गुरुवार को स्थिति यह रही कि बलीपुर दुर्गा मंदिर के पास स्थित पेट्रोल पंप पर तेल खत्म रहा। टंकी की तरफ तेल के लिए मुड़ते ही गाड़ी चालकों व मालिकों को कर्मचारी हाथ हिला कर लौटाते रहे। उसके आगे जिला पूर्ति कार्यालय के बगल की टंकी पर पेट्रोल मिल रहा था, मगर डीजल की यहां सार्टेज रही।
भुपियामऊ रोड पर नाले के पास स्थित पेट्रोल पंप सूना पड़ा है। यहां भी बूंद भर तेल नहीं है। भूपियामऊ रानीगंज रोड पर स्थित पेट्रोल पंप पर भी तेल खत्म हो चुका है। इस तरह जिले की अधिकांश पेट्रोल पंपों की टंकी तेल से खाली हो चुकी है। गफ्फार पेट्रोल पंप के मालिक अनवार व कई पंपों के मालिक वैभव सिंह चौहान कहते हैं कि डिपो पर तेल की किल्लत बनी हुई है। कमी को देखते हुए जितना तेल मिल जा रहा है, उसे बिक्री किया जा रहा है।