फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   For many days, bullion businessmen were reikiing Suresh's shop

कई दिनों से सराफा व्यवसायी सुरेश के दुकान की रेकी कर रहे थे बदमाश 

Fri, 08 Jan 2021 02:05 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 08 Jan 2021 02:05 AM IST
विज्ञापन
For many days, bullion businessmen were reikiing Suresh's shop
pratapgarh news - फोटो : प्रतापगढ़
श्याम बिहारी गली में सराफ की दुकान से 90 लाख रुपये के आभूषण समेत दस हजार रुपये और मोबाइल लूट वाले बदमाश कई दिनों से रेकी कर रहे थे। पुलिस को आशंका है कि सराफा बाजार से ही किसी ने बदमाशों को सारी जानकारी मुहैया कराई थी। बिना सटीक जानकारी के बदमाश इतनी बड़ी घटना को अंजाम देने का साहस नहीं कर सकते। सुरेश का कहना था कि केवल उसके ग्राहक ही दुकान में आते-जाते थे। संदिग्ध लोगों को वह बाहर कर देता था।
विज्ञापन


श्याम बिहारी गली में हर दिन करोड़ों का कारोबार होता है। शहर के साथ ही ग्रामीण इलाकों के सराफ जेवरात बनवाने व थोक सोना और चांदी खरीदने आते हैं। बृहस्पतिवार को भी हर दिन की तरह लोग अपने काम में मशगूल थे। साफ-सफाई के साथ ही मार्केट में चाय नाश्ते की दुकानों पर लोग खा-पी रहे थे। इस बीच ढाई मिनट के भीतर बदमाश सुरेश की दुकान से 90 लाख रुपये के जेवरात समेत मोबाइल व दस हजार रुपये लूटकर भाग निकले। जानकारी मिलने के बाद पुलिस पहुंचकर छानबीन करने लगी। पुलिस को यह पता चला कि इस मार्केट में कभी इस तरह की वारदात नहीं हुई।
विज्ञापन


इस मार्केट में आने-जाने के कई रास्ते भी हैं। सनसनीखेज वारदात से हर कोई दंग था। पुलिस भी खोजबीन में जुट गई। चर्चाओं के अनुसार डकैती के पीछे मार्केट में आने-जाने वाले किसी करीबी ने ही विभीषण का किरदार निभाया है। तभी बदमाशों को दुकान के भीतर कमरे में तिजोरी होने की जानकारी थी। यह भी पता था कि सुरेश घर से जेवरात लेकर आता है और बेचने के लिए तिजोरी में ही रखता है। जिस समय सुरेश दुकान खोलता है उस समय आसपास की दुकानें नहीं खुलतीं। इतने बड़े कारोबार के बाद भी सुरक्षा का कोई ध्यान नहीं रखा जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्याम बिहारी गली में कारोबारी की पत्नी को उतारा जा चुका है मौत के घाट

मकंद्रूगंज पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर स्थित श्याम बिहारी गली में वर्ष 2008 में रात के समय घर में घुसे बदमाशों ने इंद्रा केसरवानी व उनकी बहू साधना पर चापड़ से हमला कर दिया था। लूटपाट की कोशिश भी हुई थी। हमले में घायल इंद्रा की मौत हो गई थी जबकि साधना घायल हो गई थी। बाद में पुलिस ने हत्या जैसे मामले में साक्ष्य के अभाव में अंतिम रिपोर्ट लगा दी थी। बृहस्पतिवार को हुई घटना के बाद इस वारदात की याद फिर ताजा हो गई।

नए एसपी के आते ही बड़ा दुस्साहस

नवागत पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीना को बदमाशों ने कमान संभालते ही बड़ी चुुनौती दे दी है। 36 घंटे के भीतर तीन सनसनीखेज वारदातों से जिला थर्रा उठा है। बदमाश ताबड़तोड़ वारदातों को अंजाम देकर भाग निकलने में कामयाब हो रहे हैं। पुलिस केवल लकीर पीट रही है। सीसीटीवी फुटेज में कैद बदमाश चिह्नित करने में पुलिस हांफ रही है।

शहर की श्याम बिहारी गली में शिवा ज्वेलर्स के स्वामी सुरेश कुमार सोनी उर्फ ननका भइया बृहस्पतिवार की सुबह करीब सवा नौ बजे अपनी दुकान पर पहुंचकर सफाई करने के बाद हिसाब बना रहे थे। तभी बेखौफ बदमाश दुकान से 90 लाख के आभूषण लूटकर भाग निकले। अभी बुधवार की शाम को ही पुलिस कप्तान शिवहरि मीना ने कार्यभार ग्रहण किया था और दूसरे दिन सुबह शहर की श्याम बिहारी गली में लूट की वारदात हो गई। हालांकि उस समय शहर की पुलिस के साथ नवागत पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीना प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के तौर पर हेलीकाप्टर से आए जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह की आवाभगत में लगे थे।

घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिसकर्मी सोनावा से भागकर घटनास्थल पर पहुंचे। जिस दिन नवागत पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीना को जिले की कमान मिली थी, उसी रात कोहड़ौर थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने पट्टी खास के रहने वाले अब्दुल्ला को मकूनपुर के पास गोली मार दी थी। कुछ दूरी पर पेट्रोल पंप पर सेल्समैन विवेक से 30 हजार रुपये लूटकर भाग निकले। पुलिस अभी इन दोनों घटनाओं का खुलासा करने के लिए परेशान थी कि बृहस्पतिवार को बदमाशों ने इतनी बड़ी वारदात कर डाली। 
 

अधिवक्ता के घर डकैती का नहीं हो सका खुलासा

शहर के गायत्री नगर में अधिवक्ता अंजनी सिंह बाबा के घर में कुछ दिनों पहले डकैती पड़ी थी। बदमाश उनकी पत्नी सुनीता को पीट कर जेवरात लूटकर भाग निकले। घटना के पांच दिन बाद भी पुलिस के हाथ बदमाश नहीं लगे। इसके पहले बदमाशों ने कपड़े के शोरूम, चौक घंटाघर के करीब मेडिकल स्टोर समेत अन्य दुकानों से लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। जिसका आज तक खुलासा नहीं हो सका।

श्यामबिहारी गली पहुंचे आईजी ने खुलासे के लिए गठित की टीम 

श्यामबिहारी गली में दिनदहाड़े 90 लाख रुपये लूटने की जानकारी मिलने पर आईजी  केपी सिंह घटना के 10 घंटे बाद बेल्हा पहुंचे। मातहतों से घटना की जानकारी लेकर वह बदमाशों की धरपकड़ के लिए स्वाट टीम, क्राइम ब्रांच, कोतवाली पुलिस के अलावा तेज तर्रार इंस्पेक्टर को घटना का खुलासा करने के लिए जिम्मेदारी सौंपी। रात करीब 8 बजे श्यामबिहारी गली पहुंचकर पीड़ित और व्यापारियों से मुलाकात की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि घटना का खुलासा जल्द से जल्द करेंगे। इसके लिए टीम गठित कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed